वाह री पुलिस! खनन के खेल में खाकी 'दागदार'...जिस पर आरोप, वही करेगा जांच

वाह री पुलिस! खनन के खेल में खाकी 'दागदार'...जिस पर आरोप, वही करेगा जांच

खनन कराने वालों की ऑडियो हो चुकी वायरल, सात सौ रुपये ट्रॉली की बात कर रहे दोनों

दो सिपाहियों के भी खुलकर लिए नाम, थाना प्रभारी पर भी संरक्षण का आरोप

खनन के धंधे में कुछ कथित मीडिया कर्मियों के भी शामिल होने की चर्चा

सबकी बात न्यूज

बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में अवैध खनन का धंधा चरम पर चल रहा है। इसके चलते आए दिन न केवल यहां कोई न कोई विवाद होता है बल्कि इससे पहले यहां की पुलिस ही इस खेल में बदनाम हो चुकी है। चाहें दूसरे जिले में दबिश देने का मामला हो या खनन कराने वालों की ऑडियो में थाने के सिपाहियों के नाम लेने का, सभी जगह यहां की पुलिस नाम कमा रही है। इसके बाद भी खनन की शिकायत की जांच उसी थाना प्रभारी को सौंप देने की बात सामने आ रही है, जिस पर खनन कराने वालों को संरक्षण देने का आरोप है। 

पिछले दिनों खनन माफिया के कहने पर फैजगंज बेहटा पुलिस सम्भल जिले में एक व्यक्ति को हड़काने पहुंच गई थी। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता को किसी तरह मैनेज करके उसकी वीडियो बनवा ली। इसके बाद एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें मुबारक और उमेश नाम के दो लोग बात कर रहे हैं और थाने के दो सिपाहियों का खुलकर नाम ले रहे हैं कि वे सिपाही सात सौ रुपये प्रति ट्रॉली लेते हैं। इसके बाद थाना प्रभारी पर भी खनन कराने वालों को संरक्षण देने के आरोप लगने लगे थे। बताया तो यहां तक जा रहा है कि इस खेल में कुछ  कथित मीडिया कर्मी भी शामिल हैं। अब अधिकारियों ने जांच के आदेश भी आरोपित थाना प्रभारी को दे दिए हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी एक्स पर साझा की है। 

-------

सुबह को सरपट दौड़ती हैं ट्रैक्टर ट्रॉलियां

बदायूं। लोगों का कहना है कि यहां रात में जमकर खनन होता है तो सुबह आठ-नौ बजे तक मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियां सड़कों पर दौड़ती दिखाई देती हैं। ये ट्रॉलियां भी पुलिस को दिखाई नहीं देती, जबकि शासन के साफ निर्देश है कि इनका प्रयोग केवल कृषि कार्यों में ही हो सकता है। यही समय बच्चों के स्कूल जाने का भी होता है, जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। 

(देखें वीडियो, कैसे दौड़ते हैं ट्रैक्टर ट्राली) -



संबंधित खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें-

...तो क्या बदायूं के इस थाने में पुलिस वाले ही करा रहे खनन, पहले भी सवालों के घेरे में रहे हैं यहां के खाकी वाले

https://sabkibaat.in/post/https-sabkibaat-in-post-so-are-the-policemen-doing-the-mining-in-this-police-station-of-badaun-the-khaki-people-here-have-been-under-the-scanner-even-before-

- बदायूं का ये दरोगा बोला-'कितनी पिन मारोगे, अपना मुकदमा बचा लो पहले'...इधर,खनन माफिया की शिकायत पर पलटा पीड़ित

https://sabkibaat.in/post/this-inspector-of-badaun-said--how-many-pins-will-you-hit-save-your-case-first-----here-the-victim-turned-on-the-complaint-of-mining-mafia-

- ये पुलिस है या खनन माफिया की 'रिकवरी एजेंट'... दूसरे जिले में हड़काने पहुंच गए बदायूं के इस थाने के खाकी वाले 

https://sabkibaat.in/post/is-this-the-police-or-the-mining-mafia-s--recovery-agent-----khaki-men-of-this-badaun-police-station-reached-another-district-to-cr



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto