'चोट खाया शेर बहुत खतरनाक हमला करता है, आ रहा हूं बरेली'...आई लव मोहम्मद

'चोट खाया शेर बहुत खतरनाक हमला करता है, आ रहा हूं बरेली'...आई लव मोहम्मद

फैजगंज के एक और युवक ने इंस्टाग्राम आईडी पर लगाई आपत्तिजनक पोस्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो आपत्तिजनक रूप से एडिट करके वायरल कर रहे हैं कुछ लोग, दो और पर हुई एफआईआर

लोग बोले- इनका सही 'इलाज' जरूरी है...किसी भी दिन बड़ा बवाल करा सकते हैं ये खुराफाती

बदायूं। इन दिनों कुछ खुराफाती तत्व जिले का माहौल बिगाड़ने पर लगे हैं लगातार एक के बाद एक सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की फोटो आपत्तिजनक तरीके से एडिट करके वायरल किया जा रहा हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट भी की जा रही हैं। 


बुधवार को इंस्टाग्राम की कुछ पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिनमें एक युवक ने लिखा है कि खाया शेर बहुत खतरनाक हमला करता है...आ रहा हूं बरेली। इसके नीचे आई लव मोहम्मद का लोगो भी बनाया है। यह पोस्ट @royal_mewati_8864 आईडी से की गई है। युवक थाना फैजगंज बेहटा के गांव जगत का बताया जा रहा है। इसी आईडी से की गई एक और पोस्ट में मुख्यमंत्री के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया गया है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। 


इधर कस्बे कही ही दो और लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर के अनुसार, कस्बे के वार्ड संख्या दो निवासी सलमान खान और जुबैब नाम के युवक अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर मुख्यमंत्री का एडिट फोटो लगाकर वायरल कर रहे थे। कस्बा निवासी प्रदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताते हैं कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

--------

पुलिस की हीलाहवाली से बढ़ रहे हौसले

बदायूं। हालांकि पुलिस ऐसे लोगों पर एफआईआर दर्ज कर रही है, लेकिन कुछ जगहों पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने में भी हीलाहवाली कर रही है। विगत दिनों फैजगंज बेहटा में एक नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में थाना पुलिस का अंत तक प्रयास रहा कि मुकदमा न लिखा जाए, लेकिन हिंदू पक्ष के लोगों के दबाव और एक्स पर ट्वीट करने के बाद पुलिस को मामला दर्ज करना पड़ा। इधर, हिंदूवादी संगठनों में एक के बाद एक लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों को लेकर रोष पनप रहा है। लोगों का कहना है कि यदि ऐसे खुराफातियों का सही तरीके से इलाज न किया गया तो किसी भी दिन ये बड़ा हंगामा भी करा सकते हैं। 

--------

ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें-

- मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक फोटो डालने वाले दो गिरफ्तार, एडिट कर वायरल किए थे फोटो

https://sabkibaat.in/post/two-arrested-for-posting-objectionable-photos-of-the-chief-minister-they-had-edited-and-made-the-photos-viral-

- एक और युवक ने लगाई एडिट करके मुख्यमंत्री की भद्दी फोटो, एक पर एफआईआर, एक की शिकायत

https://sabkibaat.in/post/another-youth-edited-and-posted-an-obscene-photo-of-the-chief-minister-fir-against-one-complaint-filed-by-another

- एक ने मुख्यमंत्री का फोटो एडिट कर किया वायरल, दूसरे ने दिया भड़काऊ बयान, दोनों पुलिस की रडार पर

https://sabkibaat.in/post/one-person-edited-the-chief-minister-s-photo-and-made-it-viral-while-the-other-made-an-inflammatory-statement-both-are-on-the-police-radar-

- प्रधानमंत्री के फोटो एडिट किए तो किसी ने की देश के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, हुए गिरफ्तार

https://sabkibaat.in/post/when-the-prime-minister-s-photo-was-edited-someone-made-an-indecent-comment-against-the-country-and-was-arrested



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by संजीव

    इसे भी ईंट से खींचकर मारो जान से

    quoto
  • user by Mala

    Good reporting

    quoto
  • user by सुधाकर सिंह नोएडा

    रिपोर्टिंग ये होती है। जिन पर रिपोर्ट लिखी उनके नाम तक नहीं दिए। जरूरी नहीं कि महिला ही पीड़ित हो। कभी कभी लड़का पक्ष भी सही होता है। इसका ध्यान रखना बहुत अच्छी बात है। आखिर लड़के पक्ष की भी इज्जत होती है। शाबाश सबकी बात न्यूज

    quoto