'जान बचाओ मेरी, इसने मुझे काट लिया है' ...बोरी में सांप बंद करके अस्पताल पहुंचा युवक

'जान बचाओ मेरी, इसने मुझे काट लिया है' ...बोरी में सांप बंद करके अस्पताल पहुंचा युवक

बदायूं। कोतवाली में निकले सांप को पकड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। सांप ने युवक को काट लिया लेकिन युवक ने उसे पकड़कर बोरी में बंद कर दिया। इसके बाद युवक बोरी लेकर अस्पताल पहुंच गया और डॉक्टर से बोला, मेरी जान बचाओ, सांप ने मुझे काट लिया है। बोरी में बंद सांप देखकर अस्पताल में भी अफरातफरी मच गई। युवक को एक के बाद एक हाईडोज के 10 इंजेक्शन लगाने पड़े। हालांकि अभी भी उसकी हालत गंभीर है। 

मामला सदर कोतवाली का है। बताते हैं कि सोमवार रात यहां एक सांप निकल आया था। एक महिला कांस्टेबल ने सांप देखा तो वह चीखने लगीं। चीख पुकार सुनकर अन्य सिपाहियों के साथ यहां कपड़ों पर प्रेस करने वाला अरविंद दिवाकर भी निकल आया। बताते हैं कि अरविंद ने बताया कि वह सांप पकड़ना जानता है। इसके बाद वह सांप को पकड़ने की कोशिश करने लगा लेकिन इसी बीच सांप ने अरविंद को डंस लिया। सांप के काटने पर अरविंद की हालत बिगड़ी तो पुलिस कर्मी उसे अस्पताल ले गए। यहां अरविंद ने पकड़े गए सांप की बोरी डॉक्टर की टेबिल पर रख दी। सांप को देखकर अस्पताल का स्टाफ भी भयभीत हो गया। अरविंद ने डॉक्टर से कहा कि उसकी जान बचा लो। यह देखकर अस्पताल स्टाफ ने आनन फानन में अरविंद को एंटी वेनम दिया। एक के बाद उसे 10 डोज देनी पड़ीं। 

-----

जहरीला करैत था सांप, पशु प्रेमी ने छोड़ा जंगल में

बदायूं। जानकारी पाकर पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा भी अस्पताल पहुंच गए तथा बोरी में बंद सांप को देखा। उन्होंने बताया कि सांप करैत है जो जहरीला होता है। उन्होंने उसे ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। फिलहाल अरविंद की हालत स्थिर बनी हुई है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto