बदायूं में 11 बजे तक 25.65 प्रतिशत मतदान,  गर्मी ने बढ़ाई मुश्किल

बदायूं में 11 बजे तक 25.65 प्रतिशत मतदान, गर्मी ने बढ़ाई मुश्किल

बदायूं। बदायूं में सुबह 11 बजे तक 25.65 प्रतिशत मतदान हुआ है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बूथों पर मतदाताओं की संख्या घट रही है। हालांकि सुबह के समय कई जगहों पर लोगों को लाइन में लगकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ी। कुछ जगहों पर बुजुर्गों और दिव्यांगों ने मतदान किया।


राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश समेत भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, एमएलसी बागीश पाठक, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, भाजपा नेता शारदेंदु पाठक ने भी अपने परिजनों के साथ जाकर मतदान प्रक्रिया में सहभागिता की तो वहीं भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य, बसपा प्रत्याशी मुस्लिम खां ने भी वोट डाला।


फैजगंज बेहटा के वार्ड सात निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग संतोष कुमारी ने व्हील चेयर से आकर वोट डाला। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हरकेश यादव

    जनप्रतिनिधि का नाम भी लिखते न पत्रकार महोदय। ये कही वही तो नहीं जो आजकल साइकिल चला रहे है।

    quoto
  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto