तीन बजे तक 45.72 प्रतिशत तक पहुंचा मतदान, गिंदोदेवी में फर्जी वोटिंग के शक में एक युवक हिरासत में

तीन बजे तक 45.72 प्रतिशत तक पहुंचा मतदान, गिंदोदेवी में फर्जी वोटिंग के शक में एक युवक हिरासत में

बदायूं। बदायूं में अपराह्न तीन बजे तक 45.72 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह सात बजे से पड़ रहे वोटों के क्रम में दोपहर के बाद गिरावट दर्ज की गई। गर्मी के कारण लोग घरों से निकलने से कतराते रहे। यही कारण रहा कि पूर्वाह्न 11 बजे तक जहां 25.65 प्रतिशत वोट पड़ गए थे वहीं दोपहर एक बजे तक 35.43 प्रतिशत वोट पड़ गए। अपराह्न तीन बजे तक 45.72 प्रतिशत वोट पड़ गए थे। पहले मतदान फिर जलपान के नियम के आधार पर कई लोगों ने सुबह ही वोट डाल दिया। (नीचे और पढ़ें )-


विद्या भारती तथा शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के प्रांत प्रचार एवं आरएसएस के नगर प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर ने अपने परिवार के साथ श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मीरा चौकी में बने बूथ में वोट डाला वहीं बरेली कॉलेज छात्र संघ के महामंत्री डॉ. हृदेश यादव ने दातागंज के प्राथमिक स्कूल रोहरी में बने बूथ में अपने वोट का प्रयोग किया। (नीचे और पढ़ें )-


इधर गिंदोदेवी कॉलेज में बनाए गए बूथ में फर्जी वोटिंग के शक में एक युवक को हिरासत में लेने की भी खबर है। इसके अलावा जिले भर में उड़नदस्ता चेकिंग भी जारी रही। 



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Ashish

    Best hai

    quoto
  • user by संजीव

    इसे भी ईंट से खींचकर मारो जान से

    quoto
  • user by Mala

    Good reporting

    quoto