बंदरों के कारण चली गई एक और युवक की जान, छत से गिरा और तोड़ दिया दम

बंदरों के कारण चली गई एक और युवक की जान, छत से गिरा और तोड़ दिया दम

बदायूं। बंदरों के कारण एक और युवक की जान चली गई। छत पर अचानक आए बंदरों से बचने को जब युवक पीछे हटा तो नीचे गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव कोट निवासी 30 वर्षीय कृष्णमुरारी विगत बृहस्पतिवार की रात छत पर सोया था। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार को पाल रहा था। उसके परिवार में पत्नी सीमा और दो बेटे हैं। दोनों ही बच्चे छोटे हैं। इनमें चार साल का अमन और दो साल का सनी है। शुक्रवार सुबह कुछ बंदर छत पर आ गए जहां

                                  - मृतक कृष्णमुरारी- 

कृष्णमुरारी सो रहा था। उसकी आंख खुली तो बंदर उसके बिल्कुल पास थे। इससे वह डर गया और उठकर एकदम पीछे की ओर भागा। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और छत से नीचे जा गिरा। चीख सुनकर परिवार वाले भागे लेकिन उनकी आंखों के सामने ही उसने दम तोड़ दिया। 

----

ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-

- बिजली उपकेंद्र के अंदर बंदर ही बंदर....पसीना-पसीना हुए लोग, मचाया ऐसा बवंडर

https://sabkibaat.in/post/monkeys-everywhere-inside-the-power-substation---people-sweating-profusely-such-a--tornado--was-created

- छत पर गई थी महिला, वहां हुआ कुछ ऐसा...छत से गिरकर चली गई जान

https://sabkibaat.in/post/the-woman-had-gone-to-the-roof-something-happened-there----she-died-after-falling-from-the-roof

- छत पर सो रही थीं दो बालिकाएं, अचानक आ गया बंदरों का झुंड...फिर हुआ ये

https://sabkibaat.in/post/two-girls-were-sleeping-on-the-terrace-suddenly-a-group-of-monkeys-came---then-this-happened


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto