याद आया बदायूं का 'कटरा कांड'...अब इस जगह पेड़ पर लटकी मिलीं दो सहेलियों की लाश

याद आया बदायूं का 'कटरा कांड'...अब इस जगह पेड़ पर लटकी मिलीं दो सहेलियों की लाश

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में दो सहेलियां जन्माष्टमी के मौके पर हो रहे धार्मिक कार्यक्रम देखने घर से निकलीं लेकिन घर वापस घर नहीं पहुंचीं। मंगलवार दोनों की लाश एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिलीं। 

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज इलाके के भगौतीपुर गांव में दो किशोरियां जन्माष्टमी को सोमवार रात अपने-अपने घरों से मंदिरों में होने वाले कार्यक्रम देखने निकली थी। इनमें एक की उम्र 17 वर्ष तथा दूसरी की 15 वर्ष बताई जा रही है। देर रात तक जब दोनों घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। मंगलवार सुबह दोनों के शव एक आम के पेड़ से लटके मिले। पुलिस के अनुसार, दोनों के गले में एक ही दुपट्टे का बना फांसी का फंदा था। मौके से एक फोन व सिम भी बरामद करना बताया जा रहा है। इधर, दोनों सहेलियों के परिजनों ने उनकी हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि किसी न दोनों की हत्या करके लाश पेड़ से लटकाईं हैं। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

-----

बदायूं में हो चुका है ऐसा कांड

बदायूं। कई साल पहले बदायूं के कटरा सआदतगंज इलाके में दो बहनों के शव इसी तरह पेड़ से लटके मिले थे। इस मामले में ऑनर किलिंग, हत्या आदि के कयास लगाए जा रहे थे। इस मामले की गूंज पूरे देश में हुई थी लेकिन तमाम जांचों के बाद सही खुलासा आज तक नहीं हो सका। इस कांड पर बॉलीवुड में एक फिल्म भी बन चुकी है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto