भाजपाः मोदी की सभा के लिए एक पदाधिकारी का नहीं बना पास...बाद में वरिष्ठों ने बोला 'सॉरी'
SAB KI BAAT
Apr 28 2024
2800
बदायूं। इस समय भाजपा में अंदर कुछ तो है जो सही नहीं चल रहा। मौका चुनाव का हो तो बात और खास हो जाती है कि आखिर जिला लेबल पर जो 'राजनीति' पार्टी में चल रही है वह आने वाले दिनों में पार्टी को कहां ले जाएगी। ऐसा ही तीन दिन पहले मोदी की जनसभा के दौरान हुआ।
पार्टी के ही कुछ सूत्रों के अनुसार, हुआ ये कि मोदी की जनसभा में पदाधिकारियों को पास जारी किए गए थे लेकिन एक जिला स्तर के पदाधिकारी का पास नहीं बना। अब यह जानकर नहीं किया गया या भूलवश रह गया, ये तो नहीं पता पर, जब ऐन वक्त पर पास न बनने का पता चला तो हंगामा हो गया। बताते हैं कि जिला स्तरीय पदाधिकारी ने एक बड़े नेता से इसकी शिकायत की तो नेता ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को लाइन पर ले लिया और उन्हें खरी खोटी सुना डाली। इसके बाद वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सॉरी बोलकर पिंड छुड़ाया लेकिन तब तक मोदी जा चुके थे। इसकी पार्टी में काफी चर्चा रही।
----
(खबर पार्टी सूत्रों पर आधारित है। 'सब की बात' इसकी पुष्टि नहीं करता)
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1004
-
बदायूं समाचार
660
-
गतिविधियां
601
-
जिला
244
Recent Comment
-
by Kirti Singh
Ye bijli vibhag wale asli chor hain
-
by Rizwan
in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai
-
by Ramesh Sisodiya
ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते
SAB KI BAAT