संविधान ही नहीं जान के पीछे भी पड़े हैं भाजपा वालेः अखिलेश

संविधान ही नहीं जान के पीछे भी पड़े हैं भाजपा वालेः अखिलेश

बदायूं। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में बदायूं आए अखिलेश के निशाने पर भाजपा ही रही जबकि बसपा का उन्होंने जिक्र तक नहीं किया। कहा कि तोते उड़ने वाली बात आ गई है। गृहमंत्री अमित शाह की बदायूं रैली पर तंज कसते हुए कहा कि पता है कि दिल्ली वाले भी बदायूं आए हैं, उनके तो आज ही तोते उड़ गए होंगे।

बृहस्पतिवार को सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में एआरटीओ कार्यालय के सामने स्थित मैदान में आयोजित जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये केवल संविधान के ही नहीं बल्कि जान के भी पीछे पड़े हैं। कोरोना के कोविशील्ड टीके पर कहा कि सबने वैक्सीन लगवाई, लेकिन हमारे जैसे कुछ साथी होंगे जिन्होंने नहीं लगवाई। जिन्होंने लगवाई वो आज सर्टिफिकेट देखते होंगे तो उन पर क्या गुजरती होगी। जो ये देखते होंगे वो आज भाजपा के खिलाफ वोट देने निकल पड़ेंगे। कहा कि भाजपा उस समय आपदा में अवसर देख रही थी। इलेक्टोरल बॉंड पर बोले कि कोई राजनीतिक दल नहीं होगा, जिसने इतने बड़े पैमाने पर वसूली की होगी। 

--------

दिल्ली और लखनऊ वाले कहकर कसा तंज

बदायूं। अखिलेश ने अपने भाषण में कई बार दिल्ली वाले और लखनऊ वाले कहकर तंज कसे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के योग वाले वायरल वीडियो के बारे में कहा कि आपने योग वाले वीडियो तो देखे होंगे। वे कहते हैं कि चार बजे उठ जाते हैं, योग करते हैं लेकिन जो योग करते हैं वो एक टांग पर नहीं खड़े हो पाते हैं। 

-----

सपा ने तय किया, पौष्टिक आटा के साथ डाटा भी देंगे

बदायूं। पूरे भाषण में किसान और नौजवान भी अखिलेश के केंद्र में रहे। किसानों की नब्ज टटोलते हुए कहा कि भाजपा वाले जब सत्ता में आए थे तो कहते थे कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगें। आज किसानों की लागत बढ़ गई है। किसानों के लिए काले कानून बनाने का काम किया। यदि ये कानून बन गए होते तो किसानों की कमाई उद्योगपतियों के हाथों में चली जाती। अग्निवीर के बारे में कहा कि ये हम स्वीकार नहीं करेंगे। युवाओं को चार साल की नौकरी देकर उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। जनसभा स्थल पर खड़े खाकी वर्दी वालों को देखकर बोले कि भाजपा वाले दोबारा सत्ता में आए तो पुलिस की नौकरी भी तीन साल की कर देंगें। इस दौरान अखिलेश ने कई घोषणाओं के साथ नौजवानों के लिए स्पोर्ट्स सेंटर बनवाने का भी वायदा किया।

---

जनता से पूछा- पिछला हिसाब किताब पूरा करोगे या नहीं ?

बदायूं। अखिलेश ने कहा कि पिछला चुनाव भी हम हारे नहीं थे, बल्कि हराए गए थे। जनता से पूछा कि पिछला हिसाब किताब करोगे या नहीं। यह कहकर सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। यह भी कहा कि बदायूं की जनता पर पूरा भरोसा है। मेडिकल कॉलेज के बारे में कहा कि भाजपा ने कॉलेज को बरबाद कर दिया। बोले- भाजपा वाले कहते हैं कि परिवार के लोग लड़ रहे हैं। यदि भाजपा को बुरा लगता है तो वह संकल्प लें कि किसी परिवार वाले को नहीं लड़ाएंगे, किसी परिवार वाले से वोट नहीं लेंगे। कहा कि हम पीडीए परिवार से लड़ रहे हैं। इस मौके पर सपा प्रत्याशी आदित्य यादव, पूर्व मंत्री सलीम शेरवानी, पूर्व विधायक आबिद रजा, जिलाध्यक्ष आशीष शाक्य आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हरकेश यादव

    जनप्रतिनिधि का नाम भी लिखते न पत्रकार महोदय। ये कही वही तो नहीं जो आजकल साइकिल चला रहे है।

    quoto
  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto