ऑक्सीजन के सहारे जिंदा था पति, एंबुलेंस में पत्नी से छेड़छाड़, फिर पति को बाहर फेंका

ऑक्सीजन के सहारे जिंदा था पति, एंबुलेंस में पत्नी से छेड़छाड़, फिर पति को बाहर फेंका

सब की बात न्यूज। एंबुलेंस में एक महिला के साथ ऐसी घटना को अंजाम दिया गया, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि चलती एंबुलेंस में महिला के साथ छेड़छाड़ की गई, जब वह अपने बीमार पति को लेकर आ रही थी। उसका पति ऑक्सीजन सपोर्ट पर था। यह भी आरोप है कि विरोध करने पर एंबुलेंस कर्मी ने उसके पति का मास्क हटाकर एंबुलेंस से बाहर फेक दिया।

वारदात बस्ती के छावनी फोरलेन पर थानाक्षेत्र के रेडवल गांव स्थित प्रगति पौधशाला के पास हुई। सिद्धार्थनगर जिले की रहने वाली एक महिला ने गाजीपुर थाने पर दी तहरीर में कहा है कि उसका पति काफी बीमार है और वह उसका इलाज लखनऊ में करा रही थी। 29 अगस्त की शाम करीब सात बजे वह एक प्राइवेट एंबुलेंस लेकर अपने बीमार पति व भाई के साथ अपने गांव लौट रही थी। रास्ते में एंबुलेंस चालक व उसके साथी ने उसे बहाने से आगे वाले केबिन में बैठा लिया। इसके बाद दोनों उससे छेड़छाड़ करने लगे। जब वह चीखी तो पीछे बैठे बीमार पति व भाई गाड़ी रोकने के लिए चिल्लाने लगे। महिला का कहना है कि ज्यादा विरोध करने पर एंबुलेंस कर्मियों ने छावनी थाना के रेडवल गांव के पास गाड़ी रोकी और उसके भाई को आगे की केबिन में बंद कर दिया। इसके बाद महिला के पर्स में रखे दस हजार रुपये, मंगलसूत्र आदि सामान छीन लिया। आरोप है कि इसके बाद दोनो आरोपित महिला के बीमार पति का ऑक्सीजन पाइप हटाकर उन्हें गाड़ी से नीचे फेंककर भाग गए। 

------

बोली महिला- फेंकने के कारण आई चोट ने ली जान

- घटना के बाद महिला के भाई ने पुलिस को फोन करके जानकारी दी, जिसके बाद पति को बस्ती के जिला अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया गया लेकिन 30 अगस्त की रात उसकी मौत हो गई। महिला का कहना है कि उसके पति पहले ही बीमार थे लेकिन गाड़ी से नीचे फेंकने पर उन्हें काफी चोट आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। 

-----

सदमें से उबर नहीं पा रही महिला

- वारदात के बाद पीड़ित महिला सदमें से नहीं उबर पा रही है। बताते हैं कि इसके बाद वह बार-बार बेहोश हो रही है। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Kirti Singh

    Ye bijli vibhag wale asli chor hain

    quoto
  • user by Rizwan

    in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai

    quoto
  • user by Ramesh Sisodiya

    ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते

    quoto