पेड़ से टकराई कार, मामा के घर से लौट रहे युवक की मौत

पेड़ से टकराई कार, मामा के घर से लौट रहे युवक की मौत

बदायूं। मामा के घर गए एक युवक की कार अपने घर लौटते समय अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

उझानी थाना क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा निवासी 30 वर्षीय आरिफ के मामा उसहैत में रहते हैं। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को वह अपने मामा के घर गया था। देर रात वह वहां से अपने घर को लौट रहा था। इसी दौरान म्याऊं में रामलीला मैदान के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आरिफ उसमें फंस गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस आरिफ को कार से निकालकर अस्पताल ले जा रही थी लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Kirti Singh

    Ye bijli vibhag wale asli chor hain

    quoto
  • user by Rizwan

    in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai

    quoto
  • user by Ramesh Sisodiya

    ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते

    quoto