मामला दो संप्रदायों काः महिला की मौत पर हंगामा, कई घंटे रोड जाम

मामला दो संप्रदायों काः महिला की मौत पर हंगामा, कई घंटे रोड जाम

बदायूं। मारपीट में घायल जिला अस्पताल में एक भर्ती महिला की  रविवार को मौत के बाद हंगामा हो गया। महिला की मौत के बाद परिजन और हिंदू लोग भड़क गए और हजरतपुर-चंगासी रोड पर जाम लगाते हुए जमकर हंगामा किया। तीन घंटे से भी ज्यादा रोड जाम रहा। गांव में भी तनाव का माहौल बना हुआ है।

थाना हजरतपुर क्षेत्र के ग्राम असफपुर में विगत शुक्रवार को विमलादेवी पत्नी नन्कू अपनी जेठानी रामश्री से बात कर रही थी। इसी दौरान किसी पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस के ही आबिद व आसिफ औऱ उसकी मां ने दोनो महिलाओ पर लाठी डंडों से हमला कर दिया था। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं को निर्वस़् करक पिटाई की और बाद में मरा हुआ समझकर चले गए। सूचना मिलते ही परिजनों ने दोनों घायल महिलाओ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और थाना हजरतपुर पुलिस को आरोपितों के खिलाफ तहरीर दे दी। शनिवार रात करीब 10 बजे घायल विमला की मौत हो गई। महिला की मौत खबर सुनकर आरोपित रात में ही गांव छोड़कर भाग गए। इधर, रविवार को परिजनों के साथ रिश्तेदार भी इकट्ठे हो गए और सभी लोग अस्पताल में ही आरोपितों पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर हंगामा करने लगे। 

मृतका के पति नन्कू ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करने दिल्ली गया था। गांव में उसकी पत्नी विमला छोटे-छोटे पांच बच्चों के साथ रहती थी। उसने दूसरे समुदाय की एक महिला नजमा पर हमलावरों को भड़काने का आरोप लगाया। कहा कि कि उसने थाना हजरतपुर में आबिद-आसिफ और नजमा के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने छोटी-मोटी धाराओं में मुकदमा लिखकर आरोपितों को आर्थिक सांठगांठ कर छोड़ दिया। अब गांव में तनाव का माहौल है। इधर रविवार को परिजनों समेत हिंदू समुदाय के लोगों ने रोड पर नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा था। इधर, हजरतपुर थानाध्यक्ष विक्रम कुमार ने बताया कि महिला को कोई खुली चोट नहीं आई थी। वह पेट में दर्द बता रही थी। उसे अस्पताल भेजा गया था। आरोपियों पर शांतिभंग की कार्रवाई की जा चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto