श्मशान भूमि की जमीन पर कर रखी थी फसल, प्रशासन ने जुतवाकर कराया खाली

श्मशान भूमि की जमीन पर कर रखी थी फसल, प्रशासन ने जुतवाकर कराया खाली

फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बेहटा का मामला

सबकी बात न्यूज

बदायूं। श्मशान भूमि पर कब्जा करके बोई गई फसल को प्रशासन की टीम ने जुतवाकर अतिक्रमण मुक्त करा दिया। यह कार्रवाई फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बेहटा में की गई। इसके अलावा बिसौली में भी सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। 

ग्राम मिर्जापुर बेहटा स्थित गाटा संख्या 740 रकबा 0.100 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में श्मशान भूमि के रूप में दर्ज है। इस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था और वहां फसल बो रखी थी। सोमवार को बिसौली एसडीएम साईं आश्रित साखमुरी के आदेश पर नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह की अगुवाई में राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने इस जमीन को अतिकम्रमण मुक्त करा दिया। 

इसके अलावा ग्राम गंगापुर, परगना इस्लामनगर तहसील बिसौली में भी सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। यहां गाटा संख्या 20 रकबा 0.329 वंजर भूमि तथा गाटा संख्या 21 रकबा 0.431, जो राजस्व अभिलेखों में रास्ते के रूप में दर्ज है, पर अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासन ने जेसीबी से कार्रवाई करते हुए दोनों गाटों को अतिक्रमण मुक्त कराया।

-----

काजी हाउस की जमीन को लेकर उठे सवाल

बदायूं। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद फैजगंज स्थित काजी हाउस की जमीन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि फैजगंज बेहटा में काजी हाउस की भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा बना हुआ है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक वहां ध्वस्तीकरण की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों के बीच चर्चा है कि जब अन्य सरकारी जमीनों पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है तो काजी हाउस की जमीन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। लोगों का कहना है कि यहां कब्जा करने वाले सत्ताधारी पार्टी से जुड़े हैं, जिन्हें बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। 

------

संबंधित खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

- सरकारी जमीन पर कब्जा करके भरवा दी नींव, प्रशासन ने चलवाया बुल्डोजर...भाजपा के इस नामित सभासद पर लगा आरोप

https://sabkibaat.in/post/the-foundation-was-filled-by-occupying-the-government-land-the-administration-started-the-bulldozer----this-nominated-member-of-bjp-was-accused



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto