निकलने से पहले तय कर लेना रोड....दशहरा पर यहां रहेगा डायवर्जन
SAB KI BAAT
Jun 14 2024
1680
बदायूं। 16 जून को गंगा स्नान/ज्येष्ठ दशहरा के अवसर पर गंगा घाट कछला पर हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिये अपने वाहनों आदि से आते हैं। श्रद्धातुओं को गंगा स्नान के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुदृढ बनाये रखने के लिए भारी/मध्यम वाहनों का डायवर्जन रहेगा। ऐसे में स्नान के अलावा इन रोड पर निकलना है तो पहले से तय करके रखियेगा। ये डायवर्जन शनिवार 15 जून की रात आठ बजे से 16 जून को दशहरा समाप्ति तक जारी रहेगा।
-----
ऐसे जाएंगे वाहन
-बदायूं से अलीगढ़, मथुरा राजस्थान की ओर जाने वाले भारी/मध्यम वाहन उझानी से मुजरिया चौराहा, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर, बबराला होकर अपने गन्तव्य को आवागमन करेंगे।
- बदायूं से कासगंज, एटा, आगरा की ओर जाने वाले भारी/मध्यम वाहन बदायूं से नौशेरा, कादरचौक, गंजडुडवारा, सहावर होकर अपने गन्तव्य को आवागमन करेंगे।
- ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान को जाने वाले वाहनों पर यह प्रतिबन्ध लागू नहीं होगा।
-----
डायवर्जन के स्थान-
- राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा
- उझानी बाईपास तिराहा
- मुजरिया चौराहे से कछला की ओर भारी वाहन नहीं जायेंगे।
- कस्बा सहसवान से कछला की ओर भारी वाहन नहीं जायेंगे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
991
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
579
-
जिला
223
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter