मेंथा की कटाई कर रहे थे किसान...अचानक गड़गड़ाहट के साथ गिरी बिजली, एक युवती की मौत

मेंथा की कटाई कर रहे थे किसान...अचानक गड़गड़ाहट के साथ गिरी बिजली, एक युवती की मौत

एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

सम्भल। खेत में मेंथा की कटाई कर रहे किसानों के ऊपर तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिर गई। इससे एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। 

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोलनपुर डांडा निवासी अतर सिंह अपने परिजनों के साथ रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मेंथा की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान तेज हवा के साथ बारिश और आंधी शुरू हो गई। बारिश में भीगने से बचने के सभी लोग खेत में ही बनी फूस की झोपड़ी में बिछी चारपाई पर जा बैठे, इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली झोपड़ी पर गिर गई। 


                                     -- मृतक रत्नेश --


हादसे में चारपाई पर बीच में बैठी अतर सिंह की 18 वर्षीय पुत्री रत्नेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अतर सिंह समेत उसका पुत्र राजेश व पुत्रवधू कृष्णावती गंभीर रूप से झुलस गए। चीख पुकार सुनकर पड़ोस के खेतों में काम कर रहे किसान वहां एकत्र हो गए और घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गय। यहां से सभी घायलों को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto
  • user by Anonymous

    Rt bhie

    quoto
  • user by श्रीकांत यादव

    दल बदलू नेता हैं ये, किसी का भला नहीं कर सकते हैं ये। टिकट का सपना देख रहे हैं कई नेता पर टिकट नहीं मिलेगा। आबिद रजा काजी रिजवान शैलेश पाठक, विमल कृष्ण सब ताकते रह जाएंगे

    quoto