बच्चों ने चूरन की गोली समझकर चाट ली 'सल्फास'....फिर हुआ ये
SAB KI BAAT
Apr 07 2024
2840
बदायूं। गेहूं में डालने वाली सल्फास की गोलियों को बच्चे चूरन की गोली समझकर चाट गए। कुछ देर बाद ही उनकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मामला बिसौली तहसील के कस्बा मुड़िया का है। कस्बा निवासी सईद अहमद के घर में गेहूं रखने के लिए कुठिया है। रविवार दोपहर वह कुठिया से गेहूं निकाल रहे थे कि गेहूं के साथ कुठिया में पड़ी सल्फास की गोलियां भी निकल आईं। पास में ही सईद का चार साल का बेटा जैद, दो साल की बेटी अनबिया तथा पड़ोसी राकेश का बेटा रामा व करीब तीन साल की बेटी संध्या खेल रहे थे। बच्चों ने खेल-खेल में सल्फास की गोलियां चूरन की गोली समझकर चाट लीं। कुछ ही देर बाद बच्चों की हालत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टियां होने लगीं। यह देखकर परिवार वाले घबरा गए। पास ही गोलियां पड़ी देख उन्हें माजरा समझ आया और वे तुरंत ही बच्चों को अस्पताल ले गए, जहां से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। बच्चों की हालत में फिलहाल सुधार बताया जा रहा है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
577
-
जिला
221
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter