शाम को खाने गया था दावत, अगले दिन पेड़ पर लटकी मिली लाश
SAB KI BAAT
Nov 11 2024
3000
बदायूं। एक युवक का शव आम के पेड़ पर लटका मिला। युवक के गले में रस्सी से बना फांसी का फंदा था। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई।
मामला उसावां थाना क्षेत्र के गांव कैली का है। गांव निवासी स्व. राजपाल यादव का 25 साल का बेटा रवि यादव रविवार शाम पड़ोस के गांव बमनपुरा गया था। परिवार वालों को उसने बताया था कि वह एक दावत में जा रहा है। रात तक जब वह वापस
नहीं आया तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिक उसका पता नहीं लगा। सोमवार सुबह जब कुछ ग्रामीण कैली व बरकतगंज गांव के बीच वाले रास्ते से होकर गुजरे तो उन्हें एक खेत में खड़े आम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। कुछ लोगों ने उसे रवि यादव के रूप में पहचान लिया और परिवार वालों को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रवि के परिवार वालों ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इंकार किया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
577
-
जिला
221
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter