भाषण और क्विज में सदफ तथा पोस्टर प्रतियोगिता में मोहिनी ने बाजी मारी

भाषण और क्विज में सदफ तथा पोस्टर प्रतियोगिता में मोहिनी ने बाजी मारी

बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा समिति, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा रोवर्स रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता तथा ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता सम्मिलित रहीं। महाविद्यालय स्तर पर भाषण प्रतियोगिता का शीर्षक आधुनिक भारत में सड़क सुरक्षा - एक चुनौती निर्धारित कर दिया गया था। छात्राओं ने भाषण के माध्यम से सड़क पर चलते समय अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने की बात कही। निर्णायक मंडल में डॉ. सतीश कुमार, डॉ. ऋषभ भारद्वाज तथा डॉ. सरिता गौतम उपस्थित रहे। प्रथम स्थान सदफ बी, द्वितीय स्थान आरती सागर तथा तृतीय स्थान मोनिका ने प्राप्त किया। 

पोस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्राओं ने सुंदर पोस्टर बनाए। निर्णायक मंडल में डॉ. वंदना, डॉ. ऋषभ भारद्वाज तथा डॉ. भावना सिंह उपस्थित रहे। इसमें प्रथम स्थान मोहिनी साहू, द्वितीय स्थान तैबा व तृतीय स्थान ईशा खान ने प्राप्त किया। अंत में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सड़क सुरक्षा, यातायात तथा परिवहन से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सदफ बी, द्वितीय स्थान मोहिनी साहू तथा तृतीय स्थान शिल्पी साहू को दिया गया। अब ये विजेता प्रतिभागी जनपद स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। जनपद स्तर पर ये प्रतियोगिताएं 13 से 16 नवंबर तथा मंडल स्तर पर20 से 23 नवंबर तक होंगी। इसके बाद राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Kirti Singh

    Ye bijli vibhag wale asli chor hain

    quoto
  • user by Rizwan

    in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai

    quoto
  • user by Ramesh Sisodiya

    ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते

    quoto