दवा लेने जा रहे थे पति-पत्नी...सड़क हादसे में दोनों की मौत, भतीजा घायल
SAB KI BAAT
Sep 25 2025
2260
हादसा के बाद का मंजर देखकर कांप गई लोगों की रूह
दोनों के सिर फटकर भेजा आ गया था बाहर
बदायूं। दवा लेने भतीजे के साथ बुलट मोटर साइकिल से जा रहे दंपती हादसे का शिकार हो गए। कार की टक्कर से दोनों की मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल हो गया। हादसे के बाद वहां का मंजर इतना खौफनाक था कि गुजरने वालों की रूह कांप गई। दोनों के भेजे तक बाहर आ गए थे।
बिनावर क्षेत्र के गांव अहिरवारा निवासी पप्पू का इलाज कादरचौक के रमजापुर में एक वैद्य के यहां चल रहा था। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी आसमां और भतीजे यूसुफ के साथ वहां दवा लेने जा रहे थे। युसूफ बुलट चला रहा था जबकि पप्पू और आसमां पीछे बैठे थे। शेखूपुर के पास एक कार की भिड़ंत बुलट से हो गई। टक्कर
इतनी जबर्दस्त थी कि तीनों ही उछलकर दूर जा गिरे। इस दौरान पप्पू और आसमां के सिर पूरी तेजी से सड़क से टकराकर फट गए। हादसे में यूसुफ को भी काफी चोटें आईं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
991
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
578
-
जिला
222
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter