बृहस्पतिवार को घर से निकलें तो वाहन लेकर इन रास्तों पर न जाएं...होगी मुश्किल

बृहस्पतिवार को घर से निकलें तो वाहन लेकर इन रास्तों पर न जाएं...होगी मुश्किल

बदायूं। भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य तथा सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में बृहस्पतिवार को इस्लामियां इंटर कॉलेज में अमित शाह तथा बिल्सी रोड एआरटीओ चौराहे के पास अखिलेश यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। यदि आपका भी इधर से निकलने का कार्यक्रम है तो पहले यह चेक कर लें। ये डायवर्जन सुबह 10 बजे से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक जारी रहेंगे। 

---------

अमित शाह के कार्यक्रम के लिए

1- उझानी, सहसवान, कादरचौक एवं कासगंज की ओर से रोडवेज एवं प्राइवेट बस स्टैण्ड पर आने वाली बसें राजकीय मेडीकल कॉलेज तिराहे से बडा बाईपास, पटेल चौक, नवादा, दातागंज तिराहा से पुलिस लाइन तिराहा होकर अपने-अपने बस स्टैण्ड को जायेंगी

2- रोडवेज बस स्टैण्ड एवं प्राइवेट बस स्टैण्ड से बिल्सी, इस्लामनगर, उझानी, सहसवान, कादरचौक एवं कासगंज की ओर जाने वाली रोडवेज एवं प्राइवेट बसें पुलिस लाइन चौराहे से दातागंज तिराहा, नवादा पुलिस चौकी, पटेल चौक से बडा बाईपास होकर अपने गन्तव्य को जायेगें।

3- उझानी, सहसवान, कादरचौक एवं कासगंज की ओर से दातागंज, अलापुर, ककराला की ओर जाने वाले हल्के एवं भारी वाहन बड़ा बाईपास से पटेल चौक, नवादा पुलिस चौकी से दातागंज तिराहा से मझिया मोड़ से अपने गन्तव्य को जायेगे।

4- दातागंज, अलापुर, ककराला से उझानी एवं कासगंज की ओर जाने वाले भारी एवं हल्के वाहन मण्डी पुलिस चौकी से मझिया मोड़, दातागंज तिराहा, नवादा पुलिस चौकी, पटेल चौक से बड़ा बाईपास होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

पार्किंग स्थल-

वीवीआईपी पार्किंग- इस्लामिया इंटर कॉलेज बदायूं।

सामान्य पार्किंग-

1- राजकीय मेडीकल कॉलेज तिराहा।

2- चामुण्डा चौक के पास खाली ग्राउण्ड हल्के वाहन पार्किंग।

3- लालपुल स्टैण्ड के नीचे खाली जमीन।

--------

अखिलेश यादव के कार्यक्रम के लिए 

1- बिल्सी की तरफ से आने वाले बदायूँ की ओर आने-जाने वाले भारी वाहन बिल्सी से मुजरिया चौराहा से उझानी से राजकीय मेडीकल कालेज तिराहा से बडा बाईपास होकर अपने गन्तव्य को आवागमन करेगें।

2- बिल्सी से बदायूँ आने-जाने वाले हल्के वाहन कुरऊ मोड से लोहिया आवास बडा बाईपास होकर अपने गन्तव्य को आवागमन करेगें।

पार्किंग स्थल-

वीवीआईपी पार्किंग- शिव सिह का खेत

सामान्य पार्किग-

1- बिल्सी की तरफ से रैली में आने वाले वाहन की पार्किंग- हैलीपेड से 300 मीटर पूर्व खेत।

2- शहर, उझानी सहसवान, दातागंज, बिनाबर की ओर से रैली में आने वाले वाहन की पर्किग- से०नि० कमिश्नर जगदीश शरण का खेत बिटटो मैरिज लॉन के सामने।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto