श्री राम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कॉलेज में त्रिदिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन, कार्य समीक्षा एवं योजना बैठक का शुभारंभ

श्री राम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कॉलेज में त्रिदिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन, कार्य समीक्षा एवं योजना बैठक का शुभारंभ

प्रधानाचार्य विद्यालय विकास की धुरीः डोमेश्वर साहू 

सबकी बात न्यूज

बदायूं। मीरा जी की चौकी स्थित श्री राम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रधानाचार्यों का तीन दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन, कार्य समीक्षा एवं योजना बैठक का शुभारंभ हुआ। इस सम्मेलन में ब्रज प्रांत के आगरा बरेली एवं अलीगढ़ मंडल के समस्त प्रधानाचार्य सम्मिलित हुए। सम्मेलन में विद्यालय विकास के साथ-साथ शिशु विकास, आचार्य विकास, अभिभावक विकास पर चिंतन मनन किया जाएगा। 

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष मुख्य अतिथि डोमेश्वर साहू (क्षेत्रीय संगठन मंत्री विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश) सुनील कुमार गुप्ता (अध्यक्ष, शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत) विशिष्ट अतिथि हरवीर सिंह (प्रदेश निरीक्षक शिशु शिक्षा समिति बृज प्रांत तथा व्यवस्थापक ओमप्रकाश वैश्य ने दीप जलाकर तथा पुष्पार्चन कर किया। 

मुख्य अतिथि डोमेश्वर साहू ने कहा कि प्रधानाचार्य विद्यालय विकास की धुरी है। विद्यालय की वार्षिक कार्य योजना बनाकर शिशु, आचार्य एवं अभिभावक विकास के कार्यक्रम तय करके विद्यालय विकास के लिए योजना बनाएं। श्री साहू ने कहा कि विद्यालय विकास में विद्यालय परिवार अभिभावक, आचार्य, प्रबंध समिति एवं पूर्व छात्रों की सहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के लिए समाज में अपनी पहचान बनाए हुए हैं.

विशिष्ट अतिथि हरवीर सिंह ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त छात्र-छात्राएं विद्यालय से प्राप्त संस्कारों को लेकर समाज जीवन में उन्नति के पथ पर निरंतर प्रगतिशील होकर मां भारती की सेवा कर रहे हैं। 

अतिथि परिचय प्रभारी प्रधानाचार्य कमलेश कुमार गोला ने कराया। इस मौके पर सुनील कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार गोला, सुनील कुमार सिंह पुंडी संभाग निरीक्षक, अमृतपाल सिंह, डॉ सुबेन्द्र महेश्वरी, मनीष सिंघल, नवनीत कुमार सिंह, मदनलाल राजपूत (पदाधिकारी बाल कल्याण समिति बदायूं) निर्देशक कालिका प्रसाद गंगवार एवं राजकुमार सिंह सेंगर समेत समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र कुमार गोला ने किया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा

    quoto
  • user by Anonymous

    Sahi baat

    quoto
  • user by अनिमेश मौर्य

    पत्रकार महोदय, साफ ही लिख देते की दातागंज का मामला है। हमने तो सुना था की सबकी बात वाले धाकड़ लोग हैं। किसी नेता से नहीं डरते।

    quoto