भामाशाह जयंती के मौके पर भगवा सेना ने अस्पताल में मरीजों को किया फल वितरण
SAB KI BAAT
Apr 29 2026
1670
बदायूं। दानवीर भामाशाह जयंती के उपलक्ष में श्री भगवा सेना के संस्थापक ध्रुवदेव गुप्ता व संरक्षक सर्वेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में जिला पुरुष अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित किये गए।
इस अवसर पर ध्रुवदेव गुप्ता ने कहा कि दानवीर शिरोमणि भामाशाह को जितनी बार याद किया जाये वह कम है। कहा कि वैश्य समाज को विभिन्न वर्गों और उपवर्गाे में बंटकर नहीं रहना चाहिए। जब भी वैश्य एकता की बात हो तो सभी को एकता का परचम लहराने के लिये एकजुटता का परिचय देना चाहिए। वैश्य समाज से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति चाहें वह किसी भी वैश्य वर्ग उपवर्ग से हो और उस पर शोषण अत्याचार हो तो उसका साथ देना चाहिए।
ग्राम कटिन्ना बरचऊ के प्रधान मनोज गुप्ता ने कहा कि दानवीर भामाशाह की जयंती अलग-अलग जगह पर अलग अलग तिथियों में मनाई जाती है लेकिन हमारा मानना है कि ऐसे दानवीर शिरोमणि भामाशाह को जितनी बार याद किया जाये वह कम है।
श्री भगवा सेना के संरक्षक सर्वेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि दानवीर भामाशाह ने अपना संपूर्ण धन महाराणा प्रताप को समर्पित कर दिया। हमें गर्व है कि हमारे पूर्वज पहले भी दानवीर थे और आज भी दानवीर है। इस मौके पर डॉ. स्पर्श शर्मा, ऋषभ गुप्ता, आर्यांश गुप्ता, अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
-
by Anonymous
Sahi baat
-
by अनिमेश मौर्य
पत्रकार महोदय, साफ ही लिख देते की दातागंज का मामला है। हमने तो सुना था की सबकी बात वाले धाकड़ लोग हैं। किसी नेता से नहीं डरते।
SAB KI BAAT