युवती के घर में रात में घुसना पड़ा महंगा...लोगों ने बांधकर लगाई पिटाई (देखें वीडियो)
SAB KI BAAT
Sep 04 2024
3640
बदायूं। रात के अंधेरे में एक युवक दूसरे समुदाय की युवती के घर में घुस गया। जब लोगों को पता चला तो उन्होंने युवक को बांधकर जमकर पीटा। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। लोग दबी जुबान से प्रेमप्रसंग से जुड़ा मामला बता रहे हैं। (देखें वीडियो)
मामला बिल्सी थाना क्षेत्र के बेहटा गुसाई का है। यहां बीती रात करीब डेढ़ बजे शोर मचा तो लोग घरों से बाहर निकल आए। पता चला कि कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया है और उसकी जमकर पिटाई लगाई जा रही है। जब भीड़ बढ़ी तो कुछ ने उस युवक के हाथ एक हैंडपंप में पीछे बांध दिए और जमकर पिटाई लगाई। कुछ ने इसकी वीडियो भी बना ली। जब वीडियो वायरल हुई तो पुलिस ने आरोपित युवक नूर मियां का गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
-----
प्रेमप्रसंग से जुड़ा मामला बता रहे लोग
बदायूं। कुछ लोग दबी जुबान से इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि युवक नूर मियां दूसरे समुदाय की युवती के प्रेम प्रसंग के चलते रात में उसे मिलने उसके घर आया था कि लोगों की नजर उस पर पर पड़ गई। इधर, युवती के पिता द्वारा लिखाई गई एफआईआर में इस बात का जिक्र भी किया गया है कि घटना वाली रात वह तथा उसकी पत्नी बाहर गए हुए थे और घर में उसकी बेटी अकेली थी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1003
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
599
-
जिला
243
Recent Comment
-
by Kirti Singh
Ye bijli vibhag wale asli chor hain
-
by Rizwan
in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai
-
by Ramesh Sisodiya
ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते
SAB KI BAAT