कला में ज्योति और निबंध प्रतियोगिता में अर्जित ने बाजी मारी

कला में ज्योति और निबंध प्रतियोगिता में अर्जित ने बाजी मारी

एसके इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी के जन्मदिवस दो अक्टूबर तक माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के सभागार में जनपद स्तरीय विकसित भारत विषय पर आधारित निबंध एवं कला प्रतियोगिताओं का तथा वोकल फार लोकल विषय पर संवाद/संभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के दो दर्जन से भी अधिक माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने गाइड शिक्षकों के साथ प्रतिभाग किया।

कला प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा ज्योति सोलंकी ने प्रथम स्थान, पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज की पूजा ने द्वितीय स्थान और केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की सिद्धि गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


निबंध प्रतियोगिता में एसके इंटर कॉलेज के छात्र अर्जित सिंह ने प्रथम, राजकीय हाईस्कूल खुनक के वशिष्ठ पाल ने द्वितीय और पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज अरसिस बरखिन के छात्र कुलदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संभाषण प्रतियोगिता में एसके इंटर कॉलेज के छात्र लक्ष्य पाल ने प्रथम स्थान,


संभाषण प्रतियोगिता में एसके इंटर कॉलेज के छात्र लक्ष्य पाल ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की छात्रा सादिया ने एवं एसके इंटर कॉलेज के छात्र अफनान ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। तृतीय स्थान गंगादीन इंटर कॉलेज गूरानवीगंज की छात्रा दुर्गा सिंह को मिला। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ पाठ सहगामी क्रियाओं में भी प्रतिभाग करने का अनुरोध किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विशिष्ट अतिथि डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने विद्यार्थियों से सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सेवा कार्यों के साथ-साथ अध्ययन को भी महत्व देने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. संदीप भारती ने तथा संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ. बृजेंद्र कुमार ने किया। प्रतियोगिताओं में नित्यानंद तिवारी, राधेश्याम शर्मा, सोनम कपूर, अंजू सिंह, सोनी कुमारी, जय हिंद, मुदित गुप्ता, कौशल सिंह एवं विवेक जौहरी ने सहयोग किया। चीफ प्रॉक्टर एवं रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव प्रकाश गुप्ता ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हरकेश यादव

    जनप्रतिनिधि का नाम भी लिखते न पत्रकार महोदय। ये कही वही तो नहीं जो आजकल साइकिल चला रहे है।

    quoto
  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto