मायके से बुला रहा था पत्नी को, नहीं आई तो फंदे से लटककर दे दी जान

मायके से बुला रहा था पत्नी को, नहीं आई तो फंदे से लटककर दे दी जान

बदायूं। दहगवां में एक व्यक्ति ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसने अपनी पत्नी को मायके से बुलाया था, लेकिन पत्नी ने आने से इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा ली।

मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र का है। दहगवां निवासी 30 वर्षीय रिंकू शर्मा नोएडा में रहकर काम करता है। कुछ दिन पहले वह वहां से अपने घर आया था। उसकी पत्नी मायके में थी। यहां आकर रिंकू ने पत्नी को मायके से बुलाया लेकिन पत्नी ने आने से इंकार कर दिया। बीती रात भी फोन पर रिंकू की बात अपनी पत्नी से हुई। इसके बाद उसने अपने घर के पीछे खड़े पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto