सास को हो गया होने वाले दामाद से प्यार...कैश और जेवर लेकर दोनों हुए फरार

सास को हो गया होने वाले दामाद से प्यार...कैश और जेवर लेकर दोनों हुए फरार

सात दिन बाद होनी थी बेटी की शादी...उससे पहले होने वाले दामाद के साथ भाग गई लड़की की मां 

अलीगढ़। शादी के लिए लड़का तो बेटी के लिए देखा था लेकिन शादी से आठ दिन पहले बेटी की मां ही अपने होने वाले दामाद के साथ फुर्र हो गई। केवल इतना ही नहीं, महिला अपने साथ बेटी की शादी के लिए रखा कैश और गहने भी ले गई। 

मामला अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर का है। गांव की एक युवती की शादी तय हुई थी। जिस युवक से शादी तय हुई वह अपनी होने वाली सास से फोन पर बात करता था, जिसके बाद यह घटना हो गई। महिला के पति जितेंद्र कुमार ने मामला पुलिस में दर्ज करा दिया है। जितेंद्र के अनुसार, उसकी पत्नी और होने वाला दामाद दिन भर फोन पर बात करते थे। बेटी की शादी 16 अप्रैल को होनी थी लेकिन उससे पहले ही उसकी पत्नी अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई। 

------

ये है पूरा मामला

अलीगढ़। जितेंद्र कुमार ने अपनी बेटी शिवानी की शादी थाना छर्रा क्षेत्र के राहुल नाम के युवक के साथ तय की थी। 16 अप्रैल को बेटी की बारात आनी थी। परिवार में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थी। लेकिन जिस लड़के की शादी उसकी बेटी से होनी थी वह उनकी पत्नी को लेकर ही भाग गया। जितेंद्र के अनुसार, उसकी पत्नी और राहुल पिछले कुछ महीनों से आपस में फोन पर बात कर रहे थे और फोन पर ही दोनों में प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि महिला घर में शादी के लिए रखे साढ़े तीन लाख रुपये और करीब पांच लाख रुपये के जेवर भी अपने साथ ले गई। 

--------

दिन भर होती थी सास और होने वाले दामाद की बातें

अलीगढ़। जितेंद्र के अनुसार, वह काम के सिलसिले में बेंगलुरु रहता है। उसका होने वाला दामाद राहुल उसकी बेटी शिवानी से बात न करके, उसकी पत्नी से बात करता था। दोनों फोन पर दिन भर बात करते थे। घटना के बाद जब उन्होंने राहुल को फोन किया तो उसने कहा कि तुम्हारी शादी को 20 साल हो गए हैं और तुम्हारी बीबी तुमसे परेशान है, इसलिए अब उसे भूल जाओ। इधर, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस महिला और उसके प्रेमी को तलाश कर रही है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Kirti Singh

    Ye bijli vibhag wale asli chor hain

    quoto
  • user by Rizwan

    in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai

    quoto
  • user by Ramesh Sisodiya

    ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते

    quoto