सांसद आदित्य यादव ने संसद में उठाईं किसानों और युवाओं की समस्याएं
SAB KI BAAT
Jul 29 2024
1880
बदायूं। लोकसभा क्षेत्र बदायूं के सांसद आदित्य यादव ने सोमवार को संसद में अपना पहला भाषण दिया। इसमें उन्होंने किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों, छात्रों समेत सभी वर्गों की परेशानियों का जिक्र करते हुए बिजली कटौती, आवारा पशुओं की समस्या समेत सिंचाई आदि के मुद्दों का भी जिक्र किया।
सांसद ने कहा कि जब वित्तमंत्री अपना बजट पेश कर रही थीं तो उन्होंने बड़ी बड़ी बातें किसानों को लेकर कहीं जबकि किसान आज भी तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने साल 2014 में किसानों की आय दोगुनी करने की बात की थी लेकिन आज किसान कहां खड़ा है, सबको पता है। बदायूं की समस्या की तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए सांसद ने कहा कि जिले में सिंचाई की बहुत बड़ी समस्या है। जिले से होकर दो नदियां निकलती हैं लेकिन इनकी सिंचाई के लिए कोई कनेक्टिविटी नहीं है। वह सरकार से पूछना चाहते हैं कि आने वाले समय के लिए जिले के किसानों के लिए सिंचाई के लिए क्या प्राविधान किए गए हैं। सांसद ने छुट्टा पशुओं समेत युवाओं की बेरोजगारी का भी मुद्दा सदन में उठाया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
980
-
बदायूं समाचार
647
-
गतिविधियां
546
-
जिला
190
Recent Comment
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
SAB KI BAAT