भगोड़ा घोषित होने के बाद कोर्ट में हाजिर हुईं पूर्व सांसद संघमित्रा, मिली जमानत

भगोड़ा घोषित होने के बाद कोर्ट में हाजिर हुईं पूर्व सांसद संघमित्रा, मिली जमानत

बदायूं। पहली शादी छिपाकर धोखाधड़ी से दूसरी शादी करने समेत अन्य मामलों में कोर्ट से भगोड़ा घोषित होने के बाद पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य मंगलवार को लखनऊ के एमपी एमएलए कोर्ट में हाजिर हुईं, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। कई बार नोटिस जारी होने के बाद भी हाजिर न होने पर कोर्ट ने उन्हें व उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के बाद भगोड़ा घोषित कर दिया था।

-कोर्ट से निकलने के बाद मीडियाकर्मियों को बात करने से रोकते पूर्व सांसद के भाई-

मंगलवार को एमपीएमएलए कोर्ट में एसीजेएम आलोक वर्मा की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक मामले की सुनवाई चली। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें हिरासत में लेने का आदेश दिया और बाद में जमानत दे दी। बता दें कि बदायूं में सांसद का चुनाव लड़ने के दौरान चुनावी हलफनामे में उन्होंने खुद को अविवाहित बताया था, जिसके बाद खुद को उनका पति बताने वाले दीपक केएस ने संघमित्रा व स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई लोगों के खिलाफ परिवाद दायर किया था। दीपक का कहना था कि वह व संघमित्रा 2016 से लिव इन रिलेशन में रहे थे और बाद में उन्होंने विवाह कर लिया था। बाद में मनमुटाव हो जाने पर उन पर जानलेवा हमले भी कराए गए। पिछली 19 जुलाई को कोर्ट ने संघमित्रा को भगोड़ा घोषित कर दिया था। 

----

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-

- पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य व उनके पिता के खिलाफ धारा 82 जारी करने के आदेश

https://sabkibaat.in/post/order-to-issue-section-82-against-former-mp-sanghamitra-maurya-and-his-father

- बेटी कर रही भाजपा का प्रचार...पिता 'हाथी' पर सवार होने को तैयार

'नाग' और 'सांप' को तो नहीं कुतर पाया 'नेवला', पर बेटी को....

- पहले प्यार, फिर तकरार, एक दूसरे पर पलटवार और अब....

https://sabkibaat.in/post/deepak-ks-can-fight-election-against-sanghmitra

- 'संकट' में संघमित्रा...पिता बोले- 'बेटी कहने में आती है शर्म', कोर्ट ने जारी किए गिरफ्तारी वारंट

https://sabkibaat.in/post/sanghmitra-in-trouble

- तो टिकट नहीं... 'राजा दशरथ' निकले सांसद के आंसुओं के 'जिम्मेदार'

https://sabkibaat.in/post/ticket-was-not-responsible-of-the-tears

- तो क्या पिता के साथ जाएंगी संघमित्रा मौर्य ?....कुशीनगर से चुनाव लड़ेंगे स्वामी प्रसाद

https://sabkibaat.in/post/where-will-go-sanghmitra-maurya




Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto