पति और पिता की मदद से कर दी प्रेमी की हत्या...कट्टे में भरकर रामगंगा में बहा दिया शव

पति और पिता की मदद से कर दी प्रेमी की हत्या...कट्टे में भरकर रामगंगा में बहा दिया शव


बदायूं। दातागंज के गांव उगनपुर निवासी अमित उर्फ सुमित (25) की उसकी प्रेमिका ने अपने पति और पिता की मदद से हत्या कर दी और उसका शव रेते के साथ कट्टे में भरकर रामगंगा में फेंक दिया। युवक होली वाले दिन से लापता था।

अमित पुत्र रामसिंह होली पर शाम करीब छह बजे घर से निकल गया था। रात करीब आठ बजे उसने अपनी पत्नी को फोन किया और कहा कि वह अपने किसी दोस्त के पास बक्सेना गांव जा रहा है लेकिन रात भर वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने उसका नंबर सर्विलांस पर लगवाया तो आखिरी लोकेशन सादुल्लागंज टावर की मिली। पुलिस ने उसके बताए गए दोस्त से भी पूछा तो उसने बताया कि अमित उसके पास नहीं आया। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो अमित के अपनी बहन की ससुराल में एक महिला रिश्तेदार से प्रेम संबंधों का पता चला। इसके बाद पुलिस ने उस रिश्तेदार और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया। महिला रिश्तेदार ने बताया कि होली वाले दिन अमित उससे मिलने आया था, जिसके बाद उसने अपने पति और पिता को बुला लिया और उनकी मदद से अमित की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को फरीदपुर सीमा पर मुढ़ा पुल के पास रामगंगा में कट्टे में रेत के साथ भरकर फेंक दिया। पुलिस ने निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Kirti Singh

    Ye bijli vibhag wale asli chor hain

    quoto
  • user by Rizwan

    in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai

    quoto
  • user by Ramesh Sisodiya

    ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते

    quoto