न डकैत आए, न लूट हुई....घर की महिला ने ही किया था डकैती का 'ड्रामा'

न डकैत आए, न लूट हुई....घर की महिला ने ही किया था डकैती का 'ड्रामा'

बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा की जिस डकैती के खुलासे के लिए पुलिस ने दिन रात एक कर दिया वह घटना ही फर्जी निकली। घर में न डकैत आए और न ही किसी प्रकार की लूट हुई। घर की ही एक महिला ने पूरी फिल्म की कहानी रच डाली और उससे पहले नकदी और जेवर छिपाकर रख दिए थे। 

थाना क्षेत्र के हबीबपुर दजराम निवासी वकील दिग्विजय सिंह ने शनिवार सुबह अपने घर पर हुई डकैती की सूचना पुलिस को दी थी। दिग्विजय के भतीजे मुनीश की पत्नी सीमा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे पांच-छह बदमाश छत के रास्ते घर में घुस आए थे और उन्होंने उसे बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। सीमा के अनुसार, उस समय उसके पति मुनीश और सास झरना कुमारी सो रहे थे और बदमाशों ने उन पर तमंचे तान दिए थे। इसके बाद बदमाश घर से करीब 12 लाख के जेवर और ढाई लाख की नकदी लूट ले गए थे। 

----

पुलिस ने की पूछताछ तो सामने आया सच

बदायूं। थाना पुलिस द्वारा घर के सभी सदस्यों से बारी-बारी से पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस का शक सीमा पर गहराता गया। परिजनों के एक करीबी के अनुसार, थोड़ी और पूछताछ के बाद सीमा टूट गई और बताया कि उस महिला के मन में खोट आ जाने के कारण उसने ही घर के जेवर व नगद कैश छुपाकर रख दिया था जिसे वह बाद में स्वयं के इस्तेमाल में लाती। इसके बाद पुलिस द्वारा जेवर व नगदी बरामद कर परिवारजनों को सुपर्द कर दी गई।

----

इतना होने पर भी मुनीश और उसकी मां सोते रहे...यहीं से गहराया शक

बदायूं। घर में पांच-छह बदमाश घुस आए और सीमा के हाथ बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और लूटपाट करने के बाद भाग गए लेकिन सीमा के अनुसार, मुनीश और उसकी मां झरना कुमारी सोते रहे। बताते हैं कि सीमा के इसी बयान से पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही थी। इसके बाद जब सीमा से पूछताछ हुई तो मामला खुलता चला गया। 

-------

संबंधित खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

- बिसौली में लाखों की डकैती...महिला के हाथ बांधकर मुंह में ठूंस दिया कपड़ा

https://sabkibaat.in/post/robbery-worth-lakhs-in-bisauli----woman-s-hands-were-tied-and-cloth-was-stuffed-in-her-mouth-


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हरकेश यादव

    जनप्रतिनिधि का नाम भी लिखते न पत्रकार महोदय। ये कही वही तो नहीं जो आजकल साइकिल चला रहे है।

    quoto
  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto