'लंगड़े' बदमाश की 'ऊंची कूद'...पुलिस की गोली कमजोर थी, या बदमाश के पैरों में ज्यादा दम था

'लंगड़े' बदमाश की 'ऊंची कूद'...पुलिस की गोली कमजोर थी, या बदमाश के पैरों में ज्यादा दम था

बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाले बदमाश को पैर में गोली मारकर पकड़ा था पुलिस ने, फिर भी कूद गया छह फुट की दीवार

इस्लामनगर में बुजुर्ग महिला की हत्या का आरोपित बदमाश अस्पताल से भागा, नौ घंटे बाद पुलिस ने फिर धरा

विगत 12 अगस्त को मोहसनपुर में लूटपाट करने के बाद कर दी थी बुजुर्ग महिला रातरानी की गला रेतकर हत्या

बदायूं। विगत 12 अगस्त को इस्लामनगर के गांव मोहसनपुर में लूटपाट करने के बाद दरोगा की बुजुर्ग मां रातरानी की गला रेतकर हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ लिया था लेकिन वह अस्पताल से हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। हालांकि करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे फिर से धर लिया। 

------

ये था मामला

बदायूं। इस्लामनगर क्षेत्र के गांव मोहसनपुर में विगत 12 अगस्त की रात विधवा वृद्ध महिला रातरानी पत्नी स्व. कुबेर सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पुत्र दरोगा मनवीर सिंह की तहरीर के आधार गांव के धीरेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार की रात पुलिस ने ग्राम अलीनगर के जंगल में एक बाग में बने ट्यूबवेल से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, आलाकत्ल हंसिया तथा मृतका के कानों के कुंडल बरामद किये गये। पुलिस के

                                           -धीरेंद्र-

अनुसार, धीरेंद्र ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया था, जिसके जवाबी फायर में उसके पैर में गोली लग गई थी। पुलिस ने लंगड़ाते बदमाश का फोटो और वीडियो भी जारी किया था। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

------

हथकड़ी से हाथ निकालकर भागा, सोते रहे गए पुलिसकर्मी

बदायूं। शुक्रवार की रात पैर में गोली लगने के बाद धीरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया था। सुरक्षा के लिए हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल कुशहर को तैनात किया गया था। वह जिस बेड पर था उसमें हथकड़ी को लॉक कर दिया था लेकिन लेकिन रविवार सुबह किसी वक्त धीरेंद्र हथकड़ी से हाथ निकालकर किसी तरह फरार हो गया। इस दौराना दोनों सिपाही सोते रह गए। 

--------

एसएसपी ने किया निलंबित

बदायूं। धीरेंद्र के फरार होने के बाद एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने सिपाहियों की लापरवाही पाई जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दोनों पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया। 

--------

शेखूपुर रेलवे स्टेशन से मिला फरार बदमाश

बदायूं। धीरेंद्र के फरार होते ही पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई। पुलिस टीमें गठित कर सर्विलांस और स्वाट टीम को भी उसकी खोज में लगा दिया गया। करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद धीरेंद्र को दोपहर करीब डेढ़ बजे शेखूपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। 

--------

ये कैसी गोली...इतनी ऊंची दीवार फांद गया बदमाश

बदायूं। हालांकि धीरेंद्र को दोबारा पकड़ लिया गया, लेकिन इससे पुलिस की कार्यशैली पर तमाम सवाल भी उठ रहे हैं। आखिर पुलिस की कैसी गोली थी, जिसके लगते समय धीरेंद्र लंगड़ा गया था लेकिन जब भागने का वक्त आया तो वह अस्पताल की करीब छह फुट ऊंची दीवार फांदकर भाग गया। ऐसे में लोग भी चुटकी लेने से नहीं चूक रहे कि पुलिस की गोली कमजोर थी या बदमाश के पैरों में ज्यादा दम था। इधर, दोनों सिपाहियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। 

-------

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें- 

- लूट के बाद दरोगा की मां की हत्या करने वाला बदमाश पैर में गोली मारकर पुलिस ने पकड़ा

https://sabkibaat.in/post/the-criminal-who-killed-the-inspector-s-mother-after-looting-was-caught-by-the-police-after-shooting-him-in-the-

- घर में घुसकर लूटपाट के बाद महिला की गला काटकर हत्या...जानिये बदायूं में कहां हुई वारदात

https://sabkibaat.in/post/after-breaking-into-the-house-and-looting-the-woman-was-murdered-by-slitting-her-throat----know-where-the-incident-took-place-in-badaun



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto