मेहनत का पुरस्कार मिला तो खिल उठे मेधावियों के चेहरे

मेहनत का पुरस्कार मिला तो खिल उठे मेधावियों के चेहरे

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ मेधावियों का सम्मान

छात्र-छात्राओं ने पेश किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम

बदायूं। मीरा जी की चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बाल कल्याण समिति के तत्वावधान में विद्या भारती के समस्त विद्यालयों के कक्षा अरुण से इंटर तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अतिथियों ने मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। 


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष मुख्य वक्ता विशाल कुमार (विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) एवं शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, बाल कल्याण समिति मंत्री अध्यक्ष मनीष सिंघल ने दीप जलाकर किया। मुख्य वक्ता विशाल कुमार ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय बिना सरकारी सहायता के देश में अपने संसाधनों से चलने वाले विद्यालय हैं, जहां छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से युक्त शिक्षा प्रदान की जाती है।


विशिष्ट अतिथि डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने कहा कि विद्या भारती विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में जिला, मंडल एवं प्रदेश में स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया है। मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंने इंटरमीडिएट में प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र पार्थ वैश्य की माता जी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आगंतुक अतिथियों का मन मोह लिया। अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने कराया। धन्यवाद आभार विद्यालय के व्यवस्थापक ओमप्रकाश वैश्य ने किया।

----

इन्होंने किया मेधा का सम्मान

बदायूं। छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने वालों में राघवेंद्र सिंह, विशाल कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, नरेंद्र सिंह, डॉ. सुरेंद्र महेश्वरी, अमृतपाल सिंह, घनश्याम सिंह चौहान, जय प्रकाश द्विवेदी, राम सिंह, सतीश गंगवार, मनीष कुमार सिंघल, नीरज रस्तोगी, प्रमिला गुप्ता, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, सीमा चौहान, केशव वैश्य रहे। कार्यक्रम का संचालन अनोज कुमार सक्सेना एवं कमलेश कुमार ने किया। 


-----

ये रहे उपस्थित

बदायूं। इस अवसर पर गिरधारी लाल राठौर, वीरेंद्र कुमार झा, जगजीवन राम, डॉ. गार्गी बुलबुल, चंद्रप्रकाश गुप्ता, चंद्रशेखर श्रीवास्तव, डॉ. राजीव जौहरी, राजकुमार सिंह सेंगर, राजीव कुमार गंगवार, अनुज पटेल, दिनेश शर्मा, अशोक कुमार एवं आचार्य परिवार तथा अभिभावक गण उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें-

रविवार को होगा 'मेधा' का सम्मान...सांस्कृतिक समारोह की मचेगी धूम

https://sabkibaat.in/post/-medha--will-be-honored-on-sunday---the-cultural-function-will-be-a-blast

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto