बदायूं के इस चोर के पास मिले दो 'बिस्किट'...कीमत डेढ़ करोड़, जानिये क्या है पूरा मामला

बदायूं के इस चोर के पास मिले दो 'बिस्किट'...कीमत डेढ़ करोड़, जानिये क्या है पूरा मामला

30 किलो चांदी, छह किलो सोना और साढ़े चार लाख नगद चुरा लिए महाराष्ट्र आटपाड़ी बैंक से, ककराला का एक चोर दबोचा

1.168 किलो सोना आया था हिस्से में, पिघलाकर बना लिए थे बिस्किट, अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये

सबकी बात न्यूज

बदायूं। महाराष्ट्र के एक बैंक की खिड़की काटकर चोरी किए गए साढ़े चार लाख की नगदी, 30 किलो चांदी और करीब छह किलो सोना चोरी करने वाले गैंग के एक चोर को बदायूं पुलिस ने ककराला के एक चोर को यहां से दबोच लिया। उसके पास से करीब डेढ़ करोड़ कीमत का 1.168 किलो सोना बरामद हुआ है। 


विगत सात जनवरी को महाराष्ट्र के जिला सांगली में एक बैंक की खिड़की काटकर वहां के लॉकर में रखे सोना चांदी के जेवर व नकदी चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने जांच की तो बदायूं के ककराला से उसके तार जुड़े मिले। इस पर सांगली (महाराष्ट्र) पुलिस टीम, थाना अलापुर पुलिस टीम एवं बदायूं की एसओजी/ सर्विलांस टीम द्वारा


संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर सोमवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए ककराला के वार्ड संख्या चार निवासी राहुल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। राहुल के पास से सोने के दो बिस्किट बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, इनका वजन 1.168 किलो तथा अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। 

------

दिल्ली से खरीदी थी सेकेंड हैंड स्कॉर्पियो

बदायूं। पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसने अपने कुछ साथियों के साथ चोरी की योजना बनाई थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली से एक सेकेंड हैंड स्कॉर्पियो सात लाख में खरीदी। फिर वे गांव प्लूस, जिला सांगली महाराष्ट्र पहुंचे और किराये पर एक कमरा



ले लिया। सात जनवरी की रात को वहां के आटपाड़ी बैंक से लगभग 30 किलो चांदी व करीब छह किलो सोना व साढ़े चार लाख रुपये नकद चुरा लिए। उसके हिस्से में 1.168 किलो सोना आया था, जिसे उसने अपने पिघलाकर बिस्किट बना लिए थे। वह उन्हें बेचने के उद्देश्य से घूम रहा था कि पकड़ लिया गया। 

-----------

ऐसी ही खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- 

- ये बदायूं वाले भी हर जगह नाम (बदनाम) करते हैं....अब बिहार में पकड़ा गया बदायूं का चोर


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto