उझानी मेंथा फैक्ट्री कांडः आखिर ऐसी कौन सी वीडियो थीं भानु के पास, जिन्हें लेकर परिवार वाले कर रहे हत्या का दावा

उझानी मेंथा फैक्ट्री कांडः आखिर ऐसी कौन सी वीडियो थीं भानु के पास, जिन्हें लेकर परिवार वाले कर रहे हत्या का दावा

जोगेंद्र के परिजन बोले- सील होने के बाद भी चल रहा था फैक्ट्री में काम, भानु के पास थे साक्ष्य

कई वीडियो होने का दावा, बोले- पुलिस और प्रशासन पर भरोसा नहीं, अब वकील के माध्यम से करेंगे अगली कार्रवाई

सबकी बात न्यूज

बदायूं। उझानी की भारत मिंट केमिकल फैक्ट्री में तीन लोगों की मौत का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है। मृतकों के परिवार वालों का दावा है कि पुलिस और प्रशासन शुरू से ही मालिक के प्रभाव में मामले को दबाने में लगा है। ऐसे में अब वे वकील के माध्यम से अगली कार्रवाई करेंगे। परिवार वालों का ये भी दावा है कि फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड के बाद इसे सील कर दिया गया था, लेकिन फिर भी काम पहले जैसा ही चल रहा था। इसके साक्ष्य भानु के पास थे। जब उसका झगड़ा हुआ तो साक्ष्य मिटाने के लिए तीनों की सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी गई। 


उझानी के मेंथा फैक्ट्री में तीन लोगों की मौत का मामला अंदरखाने तूल पकड़ता जा रहा हैं। पुलिस और प्रशासन इसे पहले ही हादसा करार दे चुका है लेकिन तीनों मृतकों के परिवार वाले इसे हादसा मानने को तैयार नहीं हैं। उनके अनुसार, तीनों की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। उनका दावा है कि इसको साबित करने के लिए कई सवाल और साक्ष्य उनके पास हैं लेकिन पुलिस और प्रशासन उनकी न सुनकर फैक्ट्री मालिक मनोज गोयल, उनके भाई नितेश गोयल और मैनेजर राकेश को बचाने का प्रयास कर  रहा है। इसमें एक सत्ताधारी नेता का नाम भी सामने आ रही है। दबी जुबान उनका हाथ भी फैक्ट्री मालिक के सिर पर होने की चर्चा हो रही है। 

---------

सुपरवाइजर से हुआ था भानु का झगड़ा

बदायूं। जोगेंद्र के परिवार के एक युवक ने बताया कि जोगेंद्र, भानु और विवेक आपस मे रिश्तेदार हैं और आपस में उनकी गहरी दोस्ती भी थी। युवक ने बताया कि सील होने के बाद भी फैक्ट्री में अवैध तरीके से काम हो रहा था। उसकी नीलामी भी होनी थी। एक दिन माल भरवाते समय एक सुपरवाइजर का भानु से झगड़ा हुआ था, जिसकी वीडियो भी भानु ने बनाई थी। इसके अलावा फैक्ट्री के अवैध तरीके से चलने की कई वीडियो भी भानु के पास थीं। जब फैक्ट्री मालिक को इसका पता चला तो उसने साजिश रचकर तीनों की हत्या करा दी।

------

बोले-एक नहीं, तमाम वीडियो हैं पास

बदायूं। परिवार के युवक के अनुसार, उनके पास साक्ष्य के रूप में कई वीडियो हैं, जिनसे साफ है कि फैक्ट्री में कुछ न कुछ तो गलत हो रहा था। यही वीडियो इस घटना का कारण बने। उन्होंने बताया कि जल्द ही इन वीडियो को वकील के माध्यम से साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करेंगे, क्योंकि किसी भी अधिकारी पर उन्हें भरोसा नहीं हैं 

(मुख्य फोटो-फाइल)

--------

उझानी फैक्ट्री कांड से संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें-

- उझानी मेंथा फैक्ट्री कांडः कोई नहीं आया बयान दर्ज कराने....अब 'चैप्टर क्लोज', तो क्या यही होना है इस मामले में ?

https://sabkibaat.in/post/ujhani-mentha-factory-case-no-one-came-to-record-the-statement----now--chapter-closed--so-is-this-what-has-to-happen-in-this-case-#google_vignette

- उझानी मेंथा फैक्ट्री कांडः ऐसे नहीं दबेगा मामला, सहसवान विधायक ने सीएम को भेजा पत्र, कल सांसद पहुंचेगे मृतकों के घर

https://sabkibaat.in/post/ujhani-mentha-factory-case-the-matter-will-not-be-suppressed-like-this-mps-will-reach-the-houses-of-the-deceased-tomorrow

- उझानी मेंथा फैक्ट्री कांडः जांच, पूछताछ और कार्रवाई में रसूख का 'अड़ंगा'...अब चिल्लाते रहें पीड़ित, किसी पर नहीं कोई फर्क

https://sabkibaat.in/post/ujhani-mentha-factory-scandal--hindra--of-influence-in-investigation-inquiry-and-action----now-the-victims-keep-shouting-no-one-cares-

- उझानी मेंथा फैक्ट्री कांडः आखिर मैनेजर क्यों बार-बार कह रहा था सो जाने को...क्या किसी प्लानिंग का हिस्सा था ये!

https://sabkibaat.in/post/ujhani-mentha-factory-scandal-why-was-the-manager-repeatedly-asking-to-go-to-sleep---was-this-a-part-of-some-planning-

- बदायूं की इस मेंथा फैक्ट्री में पड़ी थीं तीन लाशें...क्या मालिक ने कर दी हत्या ?

https://sabkibaat.in/post/three-dead-bodies-were-lying-in-this-mentha-factory-of-badaun---did-the-owner-commit-murder-

- उझानी अग्निकांडः सब मजदूरों को बाहर निकाला तो कहां गया मुजरिया का मुनेंद्र !

https://sabkibaat.in/post/ujhani-fire-incident-when-all-the-workers-were-evacuated-where-did-munendra-of-muzaria-go-

- ये बदायूं के (अभि) नेता हैं...इन्हें गरीब की 'जान' नहीं, अमीर के 'माल' से ज्यादा प्यार है

https://sabkibaat.in/post/these-are-the-leaders-of-badaun---they-love-the-wealth-of-the-rich-more-than-the-lives-of-the-poor

- मुनेंद्र के परिवार वालों से मिले पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव

https://sabkibaat.in/post/ex-mlc-jitendra-yadav-met-from-the-family-of-munendra




Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto