VIDEO: तीन घंटे मोबाइल टावर पर चढ़ी रही महिला, पिता और भाइयों को मिली सजा के खिलाफ दोबारा ट्रायल की मांग
SAB KI BAAT
Apr 28 2026
3070
बदायूं में जिला पंचायत अध्यक्ष के सरकारी आवास के पास स्थित टावर का मामला, रोड पर लग गई भीड़
सबकी बात न्यूज
बदायूं। हत्या के मामले में पिता तथा भाइयों को मिली उम्रकैद की सजा के खिलाफ दोबारा ट्रायल कराये जाने की मांग को लेकर एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब तीन घंटा वह टावर के टॉप पर जमी रही। काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतरवाया गया।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी नेत्रपाल और उसके तीन बेटों सुनील, संजीव और शेरसिंह को करीब एक माह पहले ही हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। हालांकि परिवार वालों का कहना है कि वे निर्दोष हैं और उन्हें झूठा फंसाया गया है।
(देखें वीडियो) -
मामले का ट्रायल दोबारा कराये जाने की मांग को लेकर नेत्रपाल की बेटी रामा पत्नी जसवीर मंगलवार दोपहर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव के सरकारी आवास के पास स्थित बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर के बिल्कुल टॉप पर पहुंची महिला को देखते ही वहां मजमा लग गया। रोड का ट्रैफिक भी थम गया और लोग उसे देखने को रुक गए। मौके पर पुलिस और दमकल भी पहुंच गई। अधिकारियों ने जैसे तैसे रामा को समझाकर करीब तीन घंटे बाद नीचे उतारने में सफलता पाई।
--------
साल 2015 का है हत्या का मामला
बदायूं। साल 2015 में गांव के वीरपाल नाम के एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। बताया जाता है कि वीरपाल और नेत्रपाल के परिवार के बीच प्रधानी चुनाव की रंजिश चल रही थी। हत्या का आरोप नेत्रपाल और उसके बेटों पर लगा था। इसी के चलते उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
---------
ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
- भाजपा नेताओं पर फिर लगा जमीन कब्जाने का आरोप...परेशान पूर्व सभासद टावर पर चढ़ा
- खाना खाने नशे में टावर पर चढ़ गया, नीचे गिरा तो...
https://sabkibaat.in/post/villegers-death-in-risauli




Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
-
by Anonymous
Sahi baat
-
by अनिमेश मौर्य
पत्रकार महोदय, साफ ही लिख देते की दातागंज का मामला है। हमने तो सुना था की सबकी बात वाले धाकड़ लोग हैं। किसी नेता से नहीं डरते।
SAB KI BAAT