आधी रात को शराब चाहिए, गद्दी चौक चले आइये...बस थोड़ा रेट ज्यादा देना होगा
न पुलिस को दिखता है, न आबकारी को....शहर के बीचोंबीच आधी रात तक बिकती है शराब
दुकान का शटर हो जाता है बंद, पास की खिड़की से होती है शराब की ओवररेट डिलीवरी
केवल एक नहीं, कई दुकानों पर होती है आधी रात तक बिक्री
सबकी बात न्यूज
बदायूं। रात 10 बजे के बाद शराब नहीं मिल रही तो परेशान न हो, शहर के बीचोंबीच गद्दी चौक पर चले आईये। शटर बंद मिले तो भी फिक्र की कोई बात नहीं, दुकान के पास वाली खिड़की से शराब मिल ही जाएगी। हां..थोड़ा पैसा ज्यादा देना होगा।
शहर के बीचोंबीच शराब की आधी रात तक बिक्री जारी है, लेकिन न तो पुलिस को दिख रहा है और न आबकारी विभाग को। सही बात तो यह है कि पुलिस को भी इसका पता है और आबकारी को भी, लेकिन जानकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शराब के शौकीनों के लिए इससे बड़ा फायदा क्या हो सकता है। सोमवार को भी रात 10 बजे के बाद खिड़की से शराब की बिक्री होती रही।
यह पहली बार नहीं है, गद्दी चौक की यह दुकान सालों से इसी तरह धंधा करती आ रही है। कुछ साल पहले यहां की दुकान के शटर के नीचे से शराब की बिक्री की जाती थी। मीडिया में यह मामला उछला तो शटर के नीचे से बिक्री बंद कर दी गई, लेकिन एक खिड़की शटर में बनाकर उससे शराब बेची जाने लगी। तत्कालीन एसएसपी ने इस खिड़की पर बेल्डिंग तक करा दी थी, लेकिन कुछ समय बाद फिर वही सिलसिला चलने लगा जो आज तक जारी है। केवल यही एक दुकान नहीं है जहां देर रात तक शराब मिलती है। शहर के स्टेशन के पास, रोडवेज, नवादा, टिकटगंज आदि जगहों पर भी यही हाल है। कहीं शटर उठाकर तो कहीं पास के किसी खोखे पर रखकर देर रात तक शराब बेची जाती है।
ऐसा नहीं है कि पुलिस और आबकारी विभाग इससे अनजान हैं, लेकिन गर्म जेब किसे अच्छी नहीं लगती। यही वजह है कि दोनों इस तरफ से आंखे मूंदे बैठे हैं। देर रात तक शराब मिलने के कारण यहां छोटे-मोटे झगड़े भी अक्सर हो जाते हैं। पर छोटे-मोटे झगड़ों पर ध्यान कौन देता हैं। यहां की खाकी तो बड़े मौके की तलाश में रहती है। अब तेजतर्रार कही जाने वाली नई एसएसपी से लोगों को उम्मीद है कि वह इस पर अंकुश लगाएंगी।
------
ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
ये 'जादुई' शटर हैं...सुबह हो या आधी रात, नीचे से हाथ डालो, पैसा दो....यहां से निकलती है शराब
- जैसे-जैसे यहां रात गहराती है...दारू के क्वार्टर की कीमत 'दोगुनी' हो जाती है
https://sabkibaat.in/post/as-the-night-deepens-here---the-price-of-a-quarter-of-liquor--doubles-
- ओवररेटिंग पर बोला शराब का सेल्समैन...'लेना है तो लो, मैं खुद नहीं बेच रहा, कंपनी के लोग बिकवा रहे ओवररेट'

SAB KI BAAT