'आमिर खान' पिला रहा था 'पेशाब' मिला जूस ...यूरिन भरा कंटेनर निकला तो की पिटाई
SAB KI BAAT
Sep 14 2024
3260
गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर पर एक जूस की दुकान पर दुकानदार द्वारा पेशाब मिला जूस पिलाने का आरोप है। लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने एक किशोर समेत दुकानदार को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुकान से मिले कंटेनर में मिली कथित यूरिन की भी जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, लोनी बॉर्डर की इंद्रापुरी कॉलोनी में खुशी जूस कॉर्नर के नाम से दुकान है। शनिवार को यहां जमकर हंगामा हुआ तथा कुछ लोगों ने दुकानदार आमिर खान व एक किशोर को जमकर पीटा। लोगों का आरोप था कि दुकानदार लोगों को जूस में पेशाब मिलाकर पिला रहा है। एक कैफै वाले ने उसकी वीडियो बनाई और लोगों को एकत्र किया। इसके बाद लोगों ने जमकर दुकानदार की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का कहना है कि यहां से एक कंटेनर भी बरामद हुआ, जिसमें यूरिन भरी थी। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया
जबकि किशोर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि कंटेनर में यूरिन भरा है, हालांकि उसकी जांच की जा रही है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT