हाईकोर्ट की शरण में पहुंची युवती, बोली- पुलिस दे रही परिजनों का साथ
SAB KI BAAT
Mar 27 2024
2980
बदायूं। दूसरे धर्म के युवक के साथ शादी करने वाली युवती परिजनों की धमकी से परेशान होकर हाईकोर्ट की शरण में पहुंच गई है। खुद को बालिग बताते हुए उसने न्याय पाने के लिए कोर्ट का सहारा लिया है। इसकी वीडियो बनाकर भी उसने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट की है।
शहर के नवादा इलाके की एक युवती को दूसरे धर्म के युवक से प्यार हो गया। युवक यहां कैफे चलाता है। इसके बाद दोनों घर से भागे और शादी कर ली। युवती का आरोप है कि उसके घर वाले अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने अपने एक्स हैंडल पर भी इसका जिक्र किया और पुलिस के आला अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री को टैग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। इधर युवक ने आरोप लगाया था कि पुलिस उसके घर वालों को भी लगातार परेशान कर रही है और उसके बहनोई तथा बहनोई के चचेरे भाई को थाने में बैठा लिया है।
खबर का प्रकाशन 'सब की बात' न्यूज पर होने के बाद पीड़ितों ने उसे पुलिस के आला अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री आदि को टैग किया तो पुलिस ने उसके बहनोई तथा बहनोई के चचेरे भाई को तत्काल छोड़ दिया। इसके बाद भी युवक और युवती का आरोप है कि युवती के परिवार वाले लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और पुलिस भी उनका साथ दे रही है। इसके बाद युवती ने अपनी शादी को वैध बताते हुए हाईकोर्ट का सहारा लिया है। उसने अपना बयान भी एक्स हैंडल पर शेयर किया है।
---
संबंधित खबरें देखने के लिए क्लिक करें-
‘बचा लीजिये मुझे....दूसरे धर्म के युवक से की है शादी....मारना चाहते हैं घर वाले‘
https://sabkibaat.in/post/woman-wants-safty
‘मदद नहीं मिली तो कर लूंगी आत्महत्या...पुलिस होगी जिम्मेदार‘
https://sabkibaat.in/post/after-love-merrige-threats-from-family
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1003
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
599
-
जिला
243
Recent Comment
-
by Kirti Singh
Ye bijli vibhag wale asli chor hain
-
by Rizwan
in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai
-
by Ramesh Sisodiya
ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते
SAB KI BAAT