ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी कांवड़ियों की बाइक, एक की मौत, दो गंभीर घायल

ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी कांवड़ियों की बाइक, एक की मौत, दो गंभीर घायल

बदायूं। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद घर लौट रहे कांवड़ियों की बाइक एक ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन कांवड़िये बुरी तरह घायल हो गए। इनमें एक की अस्पताल में मौत हो गई। 

दातागंज तहसील के समरेर ब्लॉक के रहने वाले 32 वर्षीय आयुष, 22 वर्षीय आकाश और 30 वर्षीय प्रदीप रविवार की रात कछला गंगा जल लेने गए थे। उन्हें पटना देवकली शिव मंदिर में जलाभिषेक करना था। सोमवार को वे तीनों जलाभिषेक करने के बाद बाइक से लौट रहे थे कि इसी दौरान म्याऊं क्षेत्र के गांव बिचपुरी के पास उनकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई। हादसे में तीनों बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन प्रदीप ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

-----

ऐसी ही और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- 

- बदायूं के कांवड़ियों की बाइक बिजनौर में डिवाइडर से टकराई, दो की मौत

https://sabkibaat.in/post/bike-of-kanwariyas-from-badaun-collided-with-divider-in-bijnor-two-died

- पुलिस ने वसूली को रोके वाहन तो कांवड़ियों का आया गुस्सा, पथराव व मारपीट


- कांवड़ लेकर आईं युवतियों से छेड़छाड़, साथी कांवड़ियों को पीटा
https://sabkibaat.in/post/misbehave-with-kaanwad-girls

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto