शराब सेल्समैन के परिवार ने आस खोई पर हिम्मत नहीं...पुलिस ने नहीं सुनी अब कोर्ट से न्याय की उम्मीद

शराब सेल्समैन के परिवार ने आस खोई पर हिम्मत नहीं...पुलिस ने नहीं सुनी अब कोर्ट से न्याय की उम्मीद

शराब सेल्समैन मुकेश यादव की हत्या का मामला, ज्योति मेंहदीरत्ता और पंकज खुराना को किया था परिवार वालों ने नामजद

परिजनों का आरोप-पुलिस ने दोनों को पूछताछ तक के लिए नहीं बुलाया, क्राइम ब्रांच भी कर रही लीपापोती

अब कोर्ट के सहारे न्याय पाने के लिए भटक रहे परिजन

सब की बात न्यूज

बदायूं। देशी शराब सेल्समैन मुकेश हत्याकांड की जांच भले ही क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई हो, लेकिन सेल्समैन के परिवार वालों को पुलिस प्रशासन से कोई उम्मीद नजर नही आ रही है। परिजन पुलिस से न्याय की उम्मीद खो चुके हैं लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है। परिवार वालों को अब आखिरी उम्मीद न्याय पालिका से है। 


विगत 13 मई को शराब सेल्समैन मुकेश यादव की हत्या के बाद परिवार वालों ने ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक और आहूजा ग्रुप के एमडी ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना को नामजद कराया था। वैसे तो पुलिस हत्या के हर मामले में नामजदों को हिरासत में लेकर पूछताछ करती है, लेकिन यहां नामजदों को हिरासत में लेना तो दूर, पुलिस ने उनसे पूछताछ करने तक की जहमत नहीं उठाई। पुलिस तो लूट की वजह से हत्या बताकर मामला बंद ही करना चाह रही थी लेकिन मृतक के परिवार वालों ने धरना प्रदर्शन, ज्ञापन, मुख्यमंत्री व पीएमओ को पत्र भेजकर पुलिस की मंशा पर पानी फेर दिया। नतीजतन दबाव में पुलिस को विवेचना क्राइम ब्रांच को देनी पड़ी। हालांकि परिवार वालों का कहना है कि क्राइम ब्रांच भी मामले की लीपापोती करने का प्रयास कर रही है और उन्हें पुलिस से अब कोई उम्मीद भी नहीं है। यही वजह है कि उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया है। मृतक सेल्समैन के भाई रामवीर का कहना है कि पुलिस नामजदों को शुरू से ही बचाने का प्रयास कर रही है। ऐसे में उन्हें अब केवल कोर्ट से ही उम्मीद है और वे न्याय के लिए हर कोशिश करेंगे।

------

समझौते की चल रही चर्चा, भाई ने नकारा

बदायूं। पुलिस के इस मामले में नामजदों के लिए शुरू से ही लचर रवैया अपनाने के साथ साथ मृतक के परिवार में एक के बाद एक मौत होने के कारण उनकी पैरवी व धरना प्रदर्शन आदि सुस्त हो गए हैं। ऐसे में ये भी चर्चा है कि मृतक के परिजनों पर समझौते का दबाव भी डाला जा रहा है ताकि नामजदों को भविष्य में कोर्ट के कारण मुसीबत का सामना न करना पड़े। हालांकि मृतक के परिवार वाले समझौते की बात नकार रहे हैं। रामवीर का कहना है कि समझौते का दबाव पड़ रहा है, लेकिन वह किसी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। उन्हें अपने मृतक भाई के लिए न्याय चाहिए। 

------

मुकेश हत्याकांड से संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-

- ओवररेटिंग पर बोला शराब का सेल्समैन...'लेना है तो लो, मैं खुद नहीं बेच रहा, कंपनी के लोग बिकवा रहे ओवररेट'


- पहले ही कर ली होती सही से जांच तो अब तक हो चुका होता शराब सेल्समैन हत्याकांड का 'असली' पर्दाफाश


- आसानी से पूरी नही होगी शराब कारोबारी ज्योति मेहंदीरत्ता को क्लीन चिट देने की पुलिस की मंशा


- ज्योति और पंकज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकाला मार्च, की न्याय की मांग


- मुकेश यादव हत्याकांड के मामले में आईजीआरएस में भी 'गड़बड़झाला'...शिकायत किसी की समाधान किसी का


- ज्योति मेहंदीरत्ता और पकंज खुराना की हो गिरफ्तारी...मांग पर अड़े शराब सेल्समैन के परिजन


- सब एक थाली के चट्टे-बट्टे, भाजपा हो या सपा...शराब कारोबारी ज्योति मेहंदीरत्ता को कैसे कर दें खफा


- ज्योति मेंहदीरत्ता और पंकज खुराना की गिरफ्तारी नहीं हुई तो जारी रहेगा सत्याग्रह


- पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा ने सत्याग्रह स्थल पर पहुंचकर दिया समर्थन


- ज्योति मेंहदीरत्ता और पंकज खुराना के खिलाफ लंबा चलेगा सत्याग्रह, बढ़ सकती है मुश्किलें


- शराब कारोबारियों को बचा रही भाजपाः अजीत यादव


- नामजदों को अभयदान दे चुकी बदायूं पुलिस...सेल्समैन के परिवार वालों को धरना शुरू


- शराब सेल्समैन हत्याकांडः बदायूं पुलिस से नाउम्मीद...अब धरने पर बैठेंगे परिवार वाले


- खाकी और खादी का संरक्षणः पहले अंडरग्राउंड, फिर सौदा...अब बेखौफ घूम रहे सेल्समैन हत्याकांड के नामजद


- मुख्यमंत्री तक पहुंचा शराब सेल्समैन की हत्या का मामला, भूख हड़ताल और अनशन की चेतावनी


- अपनी बात पर अड़े मृतक सेल्समैन मुकेश के परिवार वाले, बोले- किसी का भरोसा नहीं, सबको खरीद लिया


. कांग्रेस आई शराब सेल्समैन के परिवार के साथ, बोले नेता- हत्या में शराब माफिया का हाथ


- जिस रवि बिहारी को सेल्समैन हत्याकांड का मुख्य आरोपित बता रही पुलिस...उसे लेकर भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा


- वीडियोः ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना पर हो कार्रवाई...एडीजी से मिले मुकेश के परिजन


-लूट की कहानी से संतुष्ट नहीं शराब सेल्समैन के परिवार वाले...बोले-नामजदों की हो गिरफ्तारी


- बदायूं पुलिसः दो मर्डर, दो-दो नामजद....पर एक मामले के दो नामजद गिरफ्तार, दूसरे के घूम रहे खुले


- नामजदगी के बाद पुलिस को नहीं मिल रहे ब्लूमिंगडेल के मैनेजर ज्योति मेंहदीरत्ता...अंडरग्राउंड हैं या कुछ और


...तो लूट के लिए की गई थी शराब सेल्समैन की हत्या, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार


- हत्या के मामले में ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता समेत चार पर एफआईआर 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by संजीव

    इसे भी ईंट से खींचकर मारो जान से

    quoto
  • user by Mala

    Good reporting

    quoto
  • user by सुधाकर सिंह नोएडा

    रिपोर्टिंग ये होती है। जिन पर रिपोर्ट लिखी उनके नाम तक नहीं दिए। जरूरी नहीं कि महिला ही पीड़ित हो। कभी कभी लड़का पक्ष भी सही होता है। इसका ध्यान रखना बहुत अच्छी बात है। आखिर लड़के पक्ष की भी इज्जत होती है। शाबाश सबकी बात न्यूज

    quoto