'मामले को निपटा दो'....ये धमकी है या समझौते की गुजारिश, सेल्समैन के परिवार वालों पर डाला जा रहा दबाव
मृतक सेल्समैन का भाई बोला- समझौते के लिए लगातार प्रेशर डलवा रहे नामजद
परिवार वालों के अनुसार, पुलिस से साठगांठ हुई पर, मामला कोर्ट में जाने के बाद नामजद ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना भी हैं असहज
सबकी बात न्यूज
बदायूं। कुंवरगांव के दुगरैया में देशी शराब की दुकान के सेल्समैन मुकेश यादव की हत्या के मामले में परिवार वालों के लाख चीखने के बाद भी पुलिस ने भले ही नामजद ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना को पहली बार क्लीनचिट थमा दी हो लेकिन मामला कोर्ट में जाने के बाद दोनों नामजद असहज हो चले हैं। दरअसल, परिवार वालों से मामले को निपटाने की बात लगातार की जा रही है, लेकिन फिलहाल परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं दिख रहे हैं।
विगत 13 मई को सेल्समैन मुकेश यादव की हत्या के बाद स्थानीय पुलिस ने नामजदों को राहत दे दी थी। न तो उन्हें हिरासत में लिया गया और न ही पूछताछ की गई। परिवार वालों के धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री और पीएमओ को पत्र भेजे जाने के बाद पुलिस ने विवेचना भले ही क्राइम ब्रांच को सौंप दी हो, लेकिन परिवार वाले अब भी आश्वस्त नहीं हैं। ऐसे में वे पहले ही कोर्ट का सहारा ले चुके हैं। मृतक के भाई रामवीर ने कहा कि अब नामजदों द्वारा लगातार उन पर दबाव डाला जा रहा है कि मामले को निपटा दो।
अब यहां यह बात सोचने वाली है कि मामले को निपटाने की कहने का आशय परिवार वालों को धमकी है या फिर समझौते की गुजारिश। फिलहाल ये जो भी हो, मृतक के भाई की मानें तो वे उसके लिए तैयार नहीं हैं।
-------
एक जनप्रतिनिधि ने भी कहा मामला निपटाने को
बदायूं। बकौल रामवीर, एक जनप्रतिनिधि भी इस मामले में उनसे मामले को निपटाने को कह चुके हैं। वह उनके गांव शोक संवेदना प्रकट करने आए थे और तब उन्होंने समझौते को कहा था। रामवीर के अनुसार, जनप्रतिनिधि ने उनसे कहा कि वह जबर्दस्ती नहीं कर रहे हैं, लेकिन यदि इच्छा है तो समझौता कर लें। इसके अलावा एक व्यक्ति पिछले दिनों लगातार उनसे समझौते की बात कह रहा है।
--------
मुकेश हत्याकांड से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
- 'नौ मई को मुकेश को रोककर नामजदों ने दी थी धमकी'...भाई ने क्राइम ब्रांच में दर्ज कराए बयान
- जैसे-जैसे यहां रात गहराती है...दारू के क्वार्टर की कीमत 'दोगुनी' हो जाती है
https://sabkibaat.in/post/as-the-night-deepens-here---the-price-of-a-quarter-of-liquor--doubles-
- 'नामजदों की सेल गिरी तो करा दिया मर्डर'...शराब सेल्समैन के भाई ने दर्ज कराए बयान
- शराब सेल्समैन के परिवार ने आस खोई पर हिम्मत नहीं...पुलिस ने नहीं सुनी अब कोर्ट से न्याय की उम्मीदफ़ैमिली वेकेशन पैकेज
- ओवररेटिंग पर बोला शराब का सेल्समैन...'लेना है तो लो, मैं खुद नहीं बेच रहा, कंपनी के लोग बिकवा रहे ओवररेट'
- पहले ही कर ली होती सही से जांच तो अब तक हो चुका होता शराब सेल्समैन हत्याकांड का 'असली' पर्दाफाश
- आसानी से पूरी नही होगी शराब कारोबारी ज्योति मेहंदीरत्ता को क्लीन चिट देने की पुलिस की मंशा
- ज्योति और पंकज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकाला मार्च, की न्याय की मांग
https://sabkibaat.in/post/march-taken-out-demanding-arrest-of-jyoti-and-pankaj-demanding-justice
- मुकेश यादव हत्याकांड के मामले में आईजीआरएस में भी 'गड़बड़झाला'...शिकायत किसी की समाधान किसी का
- ज्योति मेहंदीरत्ता और पकंज खुराना की हो गिरफ्तारी...मांग पर अड़े शराब सेल्समैन के परिजन
- सब एक थाली के चट्टे-बट्टे, भाजपा हो या सपा...शराब कारोबारी ज्योति मेहंदीरत्ता को कैसे कर दें खफा
- ज्योति मेंहदीरत्ता और पंकज खुराना की गिरफ्तारी नहीं हुई तो जारी रहेगा सत्याग्रह
- पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा ने सत्याग्रह स्थल पर पहुंचकर दिया समर्थन
- ज्योति मेंहदीरत्ता और पंकज खुराना के खिलाफ लंबा चलेगा सत्याग्रह, बढ़ सकती है मुश्किलें
- शराब कारोबारियों को बचा रही भाजपाः अजीत यादव
https://sabkibaat.in/post/sharab-karobariyon-ko-bacha-rahi-pulice-ajit-yadav
- नामजदों को अभयदान दे चुकी बदायूं पुलिस...सेल्समैन के परिवार वालों को धरना शुरूफ़ैमिली वेकेशन पैकेज
https://sabkibaat.in/post/naamjadon-ko-abhaydaan-de-chuki-police---salesman-ke-parivar-walon-ka-dharna-shuru
- शराब सेल्समैन हत्याकांडः बदायूं पुलिस से नाउम्मीद...अब धरने पर बैठेंगे परिवार वाले
- खाकी और खादी का संरक्षणः पहले अंडरग्राउंड, फिर सौदा...अब बेखौफ घूम रहे सेल्समैन हत्याकांड के नामजदफ़ैमिली वेकेशन पैकेज
- मुख्यमंत्री तक पहुंचा शराब सेल्समैन की हत्या का मामला, भूख हड़ताल और अनशन की चेतावनी
- अपनी बात पर अड़े मृतक सेल्समैन मुकेश के परिवार वाले, बोले- किसी का भरोसा नहीं, सबको खरीद लिया
. कांग्रेस आई शराब सेल्समैन के परिवार के साथ, बोले नेता- हत्या में शराब माफिया का हाथ
- जिस रवि बिहारी को सेल्समैन हत्याकांड का मुख्य आरोपित बता रही पुलिस...उसे लेकर भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा
- वीडियोः ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना पर हो कार्रवाई...एडीजी से मिले मुकेश के परिजन
-लूट की कहानी से संतुष्ट नहीं शराब सेल्समैन के परिवार वाले...बोले-नामजदों की हो गिरफ्तारी
- बदायूं पुलिसः दो मर्डर, दो-दो नामजद....पर एक मामले के दो नामजद गिरफ्तार, दूसरे के घूम रहे खुले
- नामजदगी के बाद पुलिस को नहीं मिल रहे ब्लूमिंगडेल के मैनेजर ज्योति मेंहदीरत्ता...अंडरग्राउंड हैं या कुछ और
...तो लूट के लिए की गई थी शराब सेल्समैन की हत्या, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार
- हत्या के मामले में ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता समेत चार पर एफआईआर
https://sabkibaat.in/post/fir-against-four-people-including-bloomingdale-school-director-jyoti-mehndiratta-in-murder-case
SAB KI BAAT
