सहकारी समिति के गठन के लिए 10 हजार की रिश्वत लेने वाले मत्स्य निरीक्षक को पकड़ा
शाहजहांपुर। मत्स्य जीवी सहकारी समिति के गठन के लिए कार्रवाई आगे बढ़ाने की एवज में 10 हजार की रिश्वत लेने वाले वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक को एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। उसके खिलाफ कटरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार ने ग्राम सदापुर की मत्स्य जीवी सहकारी समिति के गठन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक पूरनलाल उनसे 10 हजार की रिश्वत मांग रहा था। न देने पर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई जा रही थी। तंग आकर राजेश कुमार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। इस पर टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम पूरनलाल को ट्रैप करने में लग गई। सोमवार को जब पूरनालाल ने तिलहर तहसील के मुख्य गेट पर राजेश से 10 हजार रुपये लिए वैसे ही टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। उसके खिलाफ कटरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूरनलाल मूल रूप से बरेली जिले की आंवला तहसील के गांव फैलम का रहने वाला है।
------
रिश्वतखोरी की ऐसी ही खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें-
- मोरंगा रेत का ट्रक पास कराने के नाम पर मांग रहा था पांच हजार, एंटी करप्शन टीम ने धरा
- खूब पकड़े जा रहे, पर रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे...अब घूस लेते धरा बिजली विभाग का जेई
- बिसौली का लेखपाल ले रहा था पांच हजार की रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा
- कृषि भूमि की पैमाइश करने के लिए 20 हजार की रिश्वत ले रहा था तहसील का ये कानूनगो, रंगेहाथ धरा गया
- वारिसान दर्ज करने के लिए रिश्वत मांग रहा था बदायूं का ये लेखपाल...10 हजार लेते धर लिया गया
- स्कूल से गैरहाजिरी को मैनेज करने के लिए 'चाय-पानी' मांग रहे थे बीईओ, पांच हजार लेते सहायक अध्यापक समेत धर लिए गए
- दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया बाढ़ खंड का सींच पर्यवेक्षक
- पांच हजार की रिश्वत ले रहा था एंटी पावर थेफ्ट थाने का इंस्पेक्टर, एसीबी ने रंगेहाथ दबोचा
- बदायूं की इस नगर पालिका का मानचित्रकार रिश्वत में ले रहा था आठ हजार, धर लिया गया रंगेहाथ
- राशन कोटे की फाइल आगे भेजने के लिए 40 हजार मांग रहा था सचिव, पांच हजार लेते रंगेहाथ पकड़ा
- 12 हजार मांग रहा था दरोगा...एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ धरा
- अब हत्थे चढ़ा बिल्सी का रिश्वतखोर लेखपाल, पांच हजार की घूस लेते पकड़ा
- बदायूं में पकड़ा गया रिश्वतखोर लेखपाल, किसान से मांगे थे दस हजार, एंटीकरप्शन टीम ने धरा
- बदायूं में पकड़ा गया एक और रिश्वतखोर, धाराओं में फेरबदल करने को मांग रहा था घूस
- मीट लाइसेंस की एनओसी के लिए मांग रहा था आठ हजार, एंटी करप्शन ने धर लिया
- ऑडिट रिपोर्ट ठीक कराने के लिए बाबू मांग रहा था 10 हजार, एंटी करप्शन टीम ने धरा
- अब बरेली से पकड़ा गया रिश्वतखोर पेशकार...10 हजार लेते समय रंगेहाथ धरा
-'दस हजार दे दे, तेरी शिकायत निपटा देंगे'...ले लिए तो फंस गया दरोगा
-संभल जाओ!...अब घूस लेते पकड़ा गया दातागंज तहसीलदार का लिपिक
https://sabkibaat.in/post/be-careful----now-dataganj-tehsildar-s-clerk-caught-taking-bribe
- घूस ले रहा था हेड कांस्टेबल...एंटी करप्शन ने रंगेहाथ धरा
- इस्लामनगर में घूस लेते पकड़ी गई इंस्पेक्टर क्राइम, दुष्कर्म पीड़िता से लिए थे 50 हजार
SAB KI BAAT
