'सीज ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ानी है तो देने होंगे रुपये'...इस क्लर्क ने रिश्वत में लिए 10 हजार फिर धरा गया
एंटी करप्शन की टीम ने खनन अधिकारी कार्यालय के लिपिक को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा।
बरेली। खनन अधिकारी कार्यालय के लिपिक को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया गया। वह एक व्यक्ति से उसका सीज हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़वाने और जुर्माना की पत्रावली डीएम कार्यालय तक अग्रसारित कराने के लिए रुपये की मांग
कर रहा था।
बरेली के किला थाना क्षेत्र के गांव रौठा निवासी वेदप्रकाश का ट्रैक्टर-ट्रॉली कुछ समय सीज हो गया था। जुर्माना भरकर उसे छुड़ाने के लिए वह संबंधित विभागों में चक्कर काट रहा था। तभी उसका संपर्क खनन अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक महमूद रजा निवासी परसाखेड़ा थाना सीबी गंज बरेली से हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़वाने और जुर्माना की पत्रावली डीएम कार्यालय तक अग्रसारित कराने के लिए लिपिक ने वेदप्रकाश से रिश्वत की मांग की। ना-नुकुर के बाद वेदप्रकाश ने लिपिक को राजी कर लिया, साथ ही एंटी करप्शन टीम को भी सूचना दे दी। शिकायत मिलने के बाद टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम लिपिक को ट्रैप करने में लग गई। जैसे ही वेदप्रकाश ने कार्यालय में लिपिक को रुपये दिए तभी टीम ने लिपिक महमूद रजा को पकड़ लिया। उसके खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
------
भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी की ऐसी तमाम खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें-
- सहकारी समिति के गठन के लिए 10 हजार की रिश्वत लेने वाले मत्स्य निरीक्षक को पकड़ा
- मोरंगा रेत का ट्रक पास कराने के नाम पर मांग रहा था पांच हजार, एंटी करप्शन टीम ने धरा
- खूब पकड़े जा रहे, पर रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे...अब घूस लेते धरा बिजली विभाग का जेई
- बिसौली का लेखपाल ले रहा था पांच हजार की रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा
- कृषि भूमि की पैमाइश करने के लिए 20 हजार की रिश्वत ले रहा था तहसील का ये कानूनगो, रंगेहाथ धरा गया
- वारिसान दर्ज करने के लिए रिश्वत मांग रहा था बदायूं का ये लेखपाल...10 हजार लेते धर लिया गया
- स्कूल से गैरहाजिरी को मैनेज करने के लिए 'चाय-पानी' मांग रहे थे बीईओ, पांच हजार लेते सहायक अध्यापक समेत धर लिए गए
- दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया बाढ़ खंड का सींच पर्यवेक्षक
- पांच हजार की रिश्वत ले रहा था एंटी पावर थेफ्ट थाने का इंस्पेक्टर, एसीबी ने रंगेहाथ दबोचा
- बदायूं की इस नगर पालिका का मानचित्रकार रिश्वत में ले रहा था आठ हजार, धर लिया गया रंगेहाथ
- राशन कोटे की फाइल आगे भेजने के लिए 40 हजार मांग रहा था सचिव, पांच हजार लेते रंगेहाथ पकड़ा
- 12 हजार मांग रहा था दरोगा...एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ धरा
- अब हत्थे चढ़ा बिल्सी का रिश्वतखोर लेखपाल, पांच हजार की घूस लेते पकड़ा
- बदायूं में पकड़ा गया रिश्वतखोर लेखपाल, किसान से मांगे थे दस हजार, एंटीकरप्शन टीम ने धरा
- बदायूं में पकड़ा गया एक और रिश्वतखोर, धाराओं में फेरबदल करने को मांग रहा था घूस
- मीट लाइसेंस की एनओसी के लिए मांग रहा था आठ हजार, एंटी करप्शन ने धर लिया
- ऑडिट रिपोर्ट ठीक कराने के लिए बाबू मांग रहा था 10 हजार, एंटी करप्शन टीम ने धरा
- अब बरेली से पकड़ा गया रिश्वतखोर पेशकार...10 हजार लेते समय रंगेहाथ धरा
-'दस हजार दे दे, तेरी शिकायत निपटा देंगे'...ले लिए तो फंस गया दरोगा
-संभल जाओ!...अब घूस लेते पकड़ा गया दातागंज तहसीलदार का लिपिक
https://sabkibaat.in/post/be-careful----now-dataganj-tehsildar-s-clerk-caught-taking-bribe
- घूस ले रहा था हेड कांस्टेबल...एंटी करप्शन ने रंगेहाथ धरा
- इस्लामनगर में घूस लेते पकड़ी गई इंस्पेक्टर क्राइम, दुष्कर्म पीड़िता से लिए थे 50 हजार
https://sabkibaat.in/post/inspector-crime-caught-taking-bribe-in-islamnagar-took-rs-50-thousand-from-rape-victim

SAB KI BAAT
